देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। जायण्ट्स ग्रुप ऑफ वृंदावन द्वारा सप्ताह समापन समारोह का आयोजन होटल रॉयल भारती में आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न विद्यालयों के विजय प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वही समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियो का भी अभिनंदन किया गया। रविवार की रात जायण्ट्स ग्रुप ऑफ वृंदावन द्वारा 23 से 17 सितंबर तक राष्ट्रीय सप्ताह महान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सप्ताह भर में किए गए सेवाभावी कार्यों पर चर्चा की वहीं कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों की प्रशंसा की गई।
तत्पश्चात कार्यक्रम में प्रयास संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ, कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉक्टर लक्ष्मी गौतम, हित हरिवंश प्रचार मंडल के अध्यक्ष मोहित मराल गोस्वामी, कैलाश नगर वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष आरके त्रिपाठी , ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी, एवं वृन्दावन बाल विकास परिषद के अध्यक्ष विष्णु शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिकरवार एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश सारस्वत ने जायण्ट्स ग्रुप के द्वारा सफल सप्ताह पर उन्हें बधाई दी । साथ ही उनके द्वारा किये कार्यो की जमकर प्रसंसा भी की। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल, राकेश गर्ग, कार्यक्रम की संयोजक मंजू लता गौतम , मंजू गर्ग, लक्ष्मी सारस्वत, डॉ सौम्या सरकार, मीना सर्राफ, संयोजक कैलाश अग्रवाल, मनोज सर्राफ आदि मौजूद रहे.













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: जिंक चंगा तो जल्दी नहीं होंगे 'बूढ़े', इस मिनरल का संबंध DNA से