BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रियाकान्तजू मंदिर पर पूर्णिमा महोत्सव में भजनों पर झूमें श्रद्धालु

‘हमारे दो ही रिश्तेदार एक राधा रानी दूसरे सावरिया सरकार’मथुरा(सतपाल सिंह)। प्रत्येक मास की तरह इस बार भी प्रियाकान्तजू मंदिर पर पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण में भजन संध्या आयोजित की गयी जिसमें बड़ी संख्या में श्रोता-श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पितृपक्ष की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने राधानाम जाप करते हुये परिवार में मंगल की कामना की। भजन गायकों की मण्डली देर रात्रि तक श्रोताओं के मन को मुग्ध करने वाले भजनों से माहोल को भक्तिमय बनाये रही। गायक तिलक वर्मा ने राधारानी की बधाई से भजन संध्या का प्रारम्भ किया । रश्मि ने कजरारे मोटे मोटे तेरे नयना...माधव शर्मा ने गजब की बांसुरी बजती है तेरे धाम.... संध्या ने हमारे दो ही रिश्तेदार एक राधा रानी दूसरे सावरिया सरकार जैसे भजन गाये । अनु, सूद ,सुनील कौशिक, कंचन जी गायक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर श्यामसुन्दर शर्मा, एच.पी. अग्रवाल, जगदीश वर्मा, विष्णु शर्मा, दिवाकर पचहरा, अजय दुबे, मीनाक्षी, धमेन्द्र यदुवंशी, गंगाश्याम राजपूत आदि मौजूद थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More