BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आर.के. मिशन सेवाश्रम में तीमारदार को पीटा

ठेकेदार के गुर्गों पर रसीद होने वे बावजूद मारपीट का लगाया आरोप
वृन्दावन(जहीर आलम)। मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित आर के मिशन सेवाश्रम में पार्किंग संचालको ने तीमारदार व उसके परिजनो के साथ मारपीट कर डाली। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वही पीड़ित ने घटना को लेकर 6 नामजद सहित 20 ,25 लोगो के विरुद्ध ठहरीर दी है। समीपवर्ती ग्राम सकराया निवासी नीरज शर्मा मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में भर्ती दादी से मिलने आया था। पार्किंग की रसीद कटवाकर बाइक को अस्पताल परिसर में पार्क कर दिया। पीड़ित के अनुसार  कुछ समय बाद वापस लौटने पर पार्किंग पर कार्यरत युवक उससे पैसे मांगने लगे। युवक के रसीद दिखाने के बाद भी राशिद काट रहे युवक पैसे की मांग करते रहे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रसीद काट रहे दर्जनों युबको ने दबंगई  दिखाते हुए बाइक सवार युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट करदी। वही उसकी पत्नी और बच्चे के साथ भी अभद्रता की गयी। ओर तो और बीच बचाव को आये लोगो पर भी रौब गांठ कर धमकाया गया। मारपीट की घटना से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गयी। 
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पार्किंग के नाम पर आये दिन तीमारदारों के साथ अभद्रता व  मारपीट आम बात है। घटना को लेकर पीड़ित नीरज शर्मा ने 6 नामजद सहित 20 से 25 लोगो के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पार्किंग संचालको में से एक युवक को हिरासत में लिया। 
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More