BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

सहारनपुर में नाबालिग से कुकर्म के बाद हत्या के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने 13 साल के नाबालिग लड़के की गला दबाकर हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि 6 सितंबर को फहेतपुर थाना अंतर्गत एक आम के बाग में स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग लड़के का शव देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। पीड़ित के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी आफताब को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़के के परिवार को जानता है। उसके घर आया-जाया करता था। घटना के दिन आफताब उसे चॉकलेट के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया और कुकर्म किया।

अधिकारी ने कहा कि जैसे ही लड़के ने विरोध करने की कोशिश की, और घटना के बारे में घरवालों से बताने के लिए कहा, तो बदनामी के डर से आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आम के बाग में फेंक दिया।

एसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More