BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पति पर था पत्नी की हत्या का आरोप, चार माह बाद जिंदा लौटी

मथुरा। चार महीने से गायब चल रही मांट क्षेत्र के गांव लालगढ़ी निवासी धर्मवीर सिंह की पत्नी कल्लो उर्फ ममता महिला को पुलिस ने हाथरस से बरामद कर लिया। महिला के बरामद होने से महिला के पति सहित ससुरालीजनों की जान में जान लौट आई। न्यायालय ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश किया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद  रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस को मामले में शुरू से ही शक था कि महिला की हत्या नहीं हुई है। जबकि महिला का भाई लगातार आरोप लगा रहा था कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थे महिला का भाई न्यायालय चला गया। थाना प्रभारी आरएस गौतम ने बताया कि महिला के चार बच्चे हैं। महिला के भाई संजय ने मूला से पचास हजार रुपये भी ले रखे थे। महिला का आरोप है कि पति मारपीट करता था, इसलिए वह चली गई थी। मांट क्षेत्र के गांव लालगढ़ निवासी धर्मवीर सिंह की पत्नी कल्लू उर्फ ममता बीते 26 जनवरी को घर से गायब हो गई थीं। तब पति धर्मवीर ने मांट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

ससुरालीजनों अपनी क्षमताओं के हिसाब से महिला की खूब खोजबीन भी की लेकिन महिला का सुराग नहीं लगा। दूसरी ओर महिला का मायका पक्ष लगातार दबाव बना रहा था। महिला के भाई हाथरस के हरबला गढ़ी निवासी संजय ने अपने जीजा धर्मवीर, गांव के रामवीर सिंह, भूरा और देवीलाल के खिलाफ दहेज की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराने को थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने कल्लो को भाई संजय के दोस्त मूलचंद्र उर्फ मूला के साथ हाथरस से बरामद कर लिया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More