BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महिलाओं को सिखायीं बकरी पालन की बारीकियाँ

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेती हुई महिला स्वंय सहायता समूह की प्रशिक्षणार्थी ।

मथुरा। फरह ब्लॉक के दौलतपुर गाँव में नाबार्ड एवं सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सिंड आर सेटी ) मथुरा के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें 8 स्वंय सहायता समूह की 80 महिलाओं को उनके हुनर और आवश्यकता को ध्यान में रखकर विभिन्न क्षेत्रों में  जैसे- अगरबत्ती, मोमबत्ती, सर्फ, साबुन और डेयरी एवं पशुपालन में 10 दिवसीय निशुल्क  प्रशिक्षण दिया प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अन्तर्गत स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम  में शेक्षिक भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान उन्हें सी आइ आर जी के वैज्ञानिकों द्वारा महिलाओं को आर्थिक स्वालम्बन हेतु बकरी पालन की बारीकियाँ सिखायी गयीं । डॉ0 अशोक कुमार ने बकरी स्वास्थ्य संबन्धित, डॉ यू बी चैधरी ने बकरी के खान पान, डॉ रामचंद्रन ने बकरी प्रबंधन एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी । वहीं संस्थान के निदेशक डॉ एम. एस. चैहान ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुये बकरी पालन से होने वाले लाभों के बारें में बताया।
गुरूवार को प्रशिक्षण समापन पर सिंड आर सेटी के निदेशक पुष्कर सिंह ने केन्द्रीय बकरी अनुसंधान केन्द्र स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि आर सेटी द्वारा समय-समय पर महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बढ़ावा देने के लिए इस तरह के अनेक कार्यक्रम चलाये जाते हैं । उन्होने बताया कि ये यह कार्यक्रम नाबार्ड द्वारा प्रायोजित किया गया था। 
 
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More