देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृन्दावन सोमवार की रात नृत्य संगीत एवं गायन के अनोखे संगम में सराबोर हो उठी। स्वामी हरिदास समिति के बैनरतले रमणरेती मार्ग स्थित कॉलेज प्रांगण में स्वामी हरिदास संगीत और नृत्य महोत्सव का आगाज देर रात हो गया। महोत्सव का शुभारम्भ द्वारका शारदा एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ समिति सचिव गोपी गोस्वामी द्वारा स्वामी हरिदास जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। महोत्सव की प्रथम प्रस्तुति स्वामी हरिदास एकेडमी के कलाकारों ने दी। बाल कलाकारों की मनभावन कत्थक नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्द कर दिया। समूचा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राधा और कृष्ण में कोई अंतर नहीं है, दोनों एक ही रूप हैं। इनके दर्शनमात्र से भक्त कृतार्थ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज में भगवान श्री कृष्ण आज भी वास करते हैं, जिसका एहसास भक्तों को भी होता है।
विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कहां की राधा रानी के आशीर्वाद से वह महिला सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। मंच से अपने उद्बोदन मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वामी हरिदास महाराज ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज को प्रकट करके जीव मात्र का कल्याण किया है।
तत्पश्चात एक बार फिर सितार वादक पूर्णायन चटर्जी ने सितार से ऐसी तान छेड़ी कि श्रोताओं के मन को झंकृत कर दिया। शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान ने स्वामी हरिदास को समर्पित गायन एवं तबला वादक अकरम खान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों की तालियां बटोरीं। कला साधकों ने ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में अपनी संगीत साधना से ऐसा जादू बिखेरा कि श्रोतागण भावविभोर हो गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक कारिंदा सिंह, पूरन प्रकाश, आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज जी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, विनीत शर्मा, देवेंद्र शर्मा , श्रीनाथ गोस्वामी, अनूप शर्मा, आदि उपस्थित थे। आभार व्यक्त सचिव गोपी गोस्वामी ने किया।













Related Items
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला