BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मातमी माहौल में ताजिया सुपुर्द-ए-खाक

मातमी माहौल में ताजिया सुपुर्द-ए-खाक

वृन्दावन(जहीर आलम)। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगो ने ताजिये ,अलम, और बुर्राक के साथ जुलूस निकाला। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए कैलास नगर स्थित कर्बला कब्रिश्तान में पहुंचा । जहाँ ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया। हजरत इमाम हुसैन की सहादत की याद में मनाये जाने वाले मुहर्रम पर जुलूस निकाला गया। ढोल नगाड़ों की मातमी धुन के मध्य मुस्लिम समाज के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। शुक्रवार की दोपहर ताजिया, अलम व दुलदुल अपने अपने मुकामों से उठकर अम्बेडकर पार्क पर एकत्रित हुये जहां से ताजियों का जुलूस बस स्टेण्ड, अनाज मण्डी, मथुरा गेट पुलिस चौकी होते हुये सीएफसी चौराहा पहुंचे। जहां घण्टों तक युवाओं ने पटेबाजी की अतभूद कला का प्रदर्शन किया। इस बीच सम्पूर्ण वातावरण नारा ए तकबीर अल्ल्लाह हु अकबर के नारों से गुंजता रहा। इधर ताजियों को देखने को बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। वही प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए। जुलूस के दौरान पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आये। तत्पश्चात जुलूस सीएफसी से  मिर्जापुर धर्मशाला, अटल्ला चुंगी होते हुए कैलाश नगर  स्थित कर्बला कब्रिस्तान पहुंचे। जहां ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया। अवसर पर अनवर शाह, मुख्तयार अहमद, मुस्तफा आलम, उस्मान कुरेशी, आजाद कुरेशी, मुहम्मद्दीन कुरैशी, असगर अब्बासी, डॉ. उस्मानी, सरफराज ,महबूब, आलेनबी, चाँद, तौहीद, भुल्लू कुरेशी,  जावेद आलम, महमूद अहमद, फहीम कुरैशी, आसीन शाह, वसीम अहमद, जावेद अब्बासी, इकबाल, चांद, संपत, आलेनबी आदि मौजूद रहे.

 

मुहर्रम पर मुस्लिम बस्ती में जलभराव से रोष 
 
मुहर्रम पर मुस्लिम बस्ती में जलभराव से रोष   मुहर्रम पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर मुस्लिम समाज के लोगो मे रोष व्याप्त है। शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद मथुरा दरवाजा क्षेत्र में जल भराव हो गया। ताजियों के जुलूस को नाले के गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा। वही जुलूस में चल रहे बच्चे, वृद्ध व महिलाओ को भी गंदे पानी से निकलना पड़ा। गंदे पानी से गुजर रहे लोग नगर निगम को कोशते चल रहे थे। शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी ने नगर निगम प्रशासन की व्यवस्थाओ की तीखी आलोचना करते हुए कहा की  नगर निगम खास मौकों पर भी व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हुआ है। मथुरा दरवाजा क्षेत्र में जलभराव की समस्या बहुत पुरानी है। फिर नगर निगम ने जलभराव के निदान को आज तक कोई प्रयाश नही किये।
 
मुहर्रम पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर मुस्लिम समाज के लोगो मे रोष व्याप्त है। शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद मथुरा दरवाजा क्षेत्र में जल भराव हो गया। ताजियों के जुलूस को नाले के गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा। वही जुलूस में चल रहे बच्चे, वृद्ध व महिलाओ को भी गंदे पानी से निकलना पड़ा। गंदे पानी से गुजर रहे लोग नगर निगम को कोशते चल रहे थे। शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी ने नगर निगम प्रशासन की व्यवस्थाओ की तीखी आलोचना करते हुए कहा की 
नगर निगम खास मौकों पर भी व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हुआ है। मथुरा दरवाजा क्षेत्र में जलभराव की समस्या बहुत पुरानी है। फिर नगर निगम ने जलभराव के निदान को आज तक कोई प्रयाश नही किये।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More