BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(ब्यूरो)।  थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव भीमा नगला में चोरों ने कुमल लगाकर एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। चोर नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह ग्रामीणों को गांव भीमा नगला के जंगल में चोरी का सामान बिखरा हुआ मिला।   चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया, दीवार काटकर सिलेंडर, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पाजेब ओर बीस हजार रुपये प्रेम बाबू  रमेश , सोनपाल, सुरेश के घरों को चोरों ने निशाना बनाया। जिसमें लाखों की चोरी कर पुलिस भाग खड़े हुए।  इसकी सूचना पुलिस को ग्रामीणों ने सुबह दी। सूचना पाकर भी पुलिस घंटों बाद पहुंची। ग्रामीणों में चोरी की घटनाओं से रोष है।  चोरों ने कुछ लोगों के घर में से जो उज्जवल योजना के तहत सिलेंडर मिले थे वह भी नहीं छोड़े। जहां एक तरफ पुलिस प्रशासन अपनी पीठ खुद थपथपाता ह,ै वहीं पुलिस प्रशासन की इस घटना से पोल खुल गई।    

Read More

मथुरा। विजिलेंस ने शनिवार को मांट के गांव नगला नत्था के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक नवीन अग्रवाल को रिश्वत लेते पकड़ा था उसके समर्थन में सैकड़ों शिक्षक रविवार सुबह डीएम आवास पहुंच गए। शिक्षकों का कहना है कि जिस शिक्षक को पकड़ा गया है वो निर्दोष है इस साजिश के पीछे शिक्षक भर्ती घोटाले में शामिल शिक्षक माफिया है।  शनिवार को विजिलेंस ने शिक्षक नवीन अग्रवाल को पकड़ा था। इन पर पीटीसी के नाम पर बीटीसी प्रशिक्षु से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप था। बीटीसी प्रशिक्षु ने इसकी शिकायत विजीलेंस मे कर दी । इसके बाद विजिलेंस आगरा की टीम शिक्षक को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार करने के लिए शनिवार मांट पहुंची। प्लान के अनुसार प्रशिक्षु ने 10 हजार रुपए दिए। इस दौरान विजिलेंस टीम ने शिक्षक को रंगेहाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम के सीओ कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। कल मांट थाने में भी शिक्षकों ने हंगामा किया था।

Read More

मथुरा। बीएसएनएल मथुरा में अवर लेखाधिकारी पद पर कार्यरत  देवेंद्र पाल सिंह को बीएसएनए स्पोर्टस एंड कल्चरल बोर्ड नई दिल्ली ने 4 से 6 अक्टूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 18वीं अखिल भारतीय प्रतियोगिता का रेफरी नियुक्त किया गया है।  श्रीपाल वर्ष 2002 से 2011 तक पहले भी रैफरी रह चूके है। उत्तर प्रदेश पश्चिमी परिमंडल से अब तक पाल ही सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए रैफरी नियुक्त रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर प्रधानमहाप्रधंक दूरसंचार सूर्यकांत ने पाल को शुभकामनाएं दी हैं।  पाल ने अखिल भारतीय स्तर पर विगत वर्षोंं में वॉलीवुड फिल्मों सहित तमाम नाटकों में निर्देशन एवं मंचन किया है। जिनमें प्रमुख रूप से  अनौखा दहेज, माटी का खिलानों, बहू बेटी आदि प्रमुख हैं। श्रीपाल ने वालवुड पिल्म रणबांका, फिर से शादी, 21वीं तारीख शुभ मुहूर्त आदि में भी किरदार निभाये हैं। स्टार प्लस, डीडी वन, लाइफ आके चैनलों पर इनका प्रसारण हुआ। सावधान इंडिया के धारावाहिकों में भी लगातार काम कर रहे हैं। 2014 में श्रीपाल को अखिल भारतीय स्तर पर नाटक मंचन के लिए सामाजिक संस्था आर्यवृत सखा सेवा समिति द्वारा नाटक नरेश की उपाधि से सम्मानित किया गया था। ब्रज क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण इनका रंगमंच भी लोकनृÞत्य की थिरकन से अछूता नहीं रहा है। निजमें होली गीत, लंगुरिया आदि की इनकी प्रस्तुतियां चर्चित रही हैं। आकाशवाणी मथुरा और दिल्ली के अलावा दूरदर्शनर भी इनके कार्यक्रम प्रकाशित हो चुके हैं। वर्तनाम में श्रीपाल राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय नाट्य संस्था इप्टा के वरिष्ठ रंग कर्मी हैं।     

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। हिंदी दिवस के उपलक्ष में वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह एव विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया।  स्व. विजय बिहारी गोस्वामी की पुण्य स्मृति में हिंदी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रहे शिक्षक शिक्षिकाओं को बृज गौरव सम्मान से नवाजा गया। शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित निम्बार्क जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वृन्दावन बाल विकाश परिषद के पदाधिकारियों ने विधापीठ इंटर कालेज के पूर्व हिंदी अध्यापक वयोवृद महाजीत शर्मा सहित कई स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को बृज गौरव सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही हिंदी भाषा के संरक्षण और संबर्द्धन का संकल्प लिया।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य प्रतिभा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय भाषा हिंदी के गौरव को बनाए रखने के लिए हम सबको हिंदी की उपयोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी । शिक्षाविद एवं प्रयास संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने कहा कि हिंदी का बहुत बड़ा व्यापक क्षेत्र है आम जनों की भाषा से लेकर इंटरनेट सोशल मीडिया पर आज हिंदी का बोलबाला है। संरक्षण मेघश्याम वाष्णेय एवं अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीयता का प्रतीक है। इससे पूर्व डॉ अनीता गुप्ता मीनाक्षी शर्मा ,ललिता सारस्वत मंजू,शर्मा शिल्पा मुरगई ,आशा सिसोदिया, सुमन चौधरी ,रवि कांत शर्मा, मीरा गुप्ता , रामविनोद भट्ट, महेश चंद शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृज किशोर त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह ,ठाकुर हरिवल्लभ सिंह, अंकित वार्ष्णेय, विष्णु गोला, मयंक गोस्वामी, गोविंद प्रसाद शर्मा, आदि मौजूद रहे.  

Read More

 वृन्दावन(जहीर आलम)। बी.एच.आर.सी–डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, के द्वारा चलाये जा रहे अन्धता निवारण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नेत्रदान जागरूकता विचार गोष्ठी का अयोजन सौसय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में मथुरा जनपद के डॉक्टरों ने भाग लिया। 33वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत मौजूद लोगों को नेत्रदान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह ने बी.एच.आर.सी–डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, के प्रशासक डॉ. जीएस श्रीवास्तव का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।  जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एन.पी.सी.बी.) डॉ. पी. के. गुप्ता ने जनपद मथुरा से आये सभी नेत्र चिकित्सक एवं नेत्र परिक्षण अधकारी, ऑप्टोमेत्रिस्ट एवं NGO कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। बी.एच.आर.सी–डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, वृन्दावन के प्रवन्धक डॉ. जी एस श्रीवास्तव ने नेत्रदान से जुडी सभी बातों पर चर्चा की और बताया की पूरे भारतवर्ष में लगभग 11 लाख लोग उनमे से सिर्फ 2 लाख लोग उत्तर प्रदेश के हैं जिनको कॉर्निया न मिलने की बजह से अंधापन से जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। उन्होंने नेत्रदान से जुड़े सभी भ्रम एवं भ्रांतियों से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर दिए।  और नेत्रदान करने और कराने के लिए सभी से अपील की। साथ ही  इस अभियान को जादा से जादा लोगो तक पहुचाने का संकल्प की सपथ  दिलाई। वही दिल्ली से आये अनिमेष दास ने आई बेंक से सम्बन्धित सभी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर  डॉ. इशा चौधरी, डॉ. निधि जैन, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. छापरिया, पी. डी. गौतम, जतिन, विकास पाठक, मुकेश, मौजूद रहे।  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। आगामी 21 सितम्बर को मुहर्रम के दृष्टिगत आज कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।  कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी, इंस्पेक्टर रविन्द्र यादव एव मथुरा गेट चौकी प्रभारी मदन सिंह ने हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगो के साथ ताजिये दारों से संवाद कर सुझाव मांगे।  गौरतलब है कि 20 और 21 सितम्बर को मुहर्रम पर ताजिये और अलम का जुलूस निकाला जाता है।   जिसमे मुस्लिम समाज के युवा अखाड़े में करतब दिखा ते हैं। वही सैंकड़ो की संख्या में दोनो ही समुदाय के लोग अमन और प्रेम के साथ ताजियों की जियारत का आनंद लेते हैं। ताजियों दारों ने 20 की रात में निकलने वाले रुट पर सफाई व प्रकाश की मांग की। वही कैलाश नगर स्थित कर्बला में सफाई व्यवस्था के साथ समीप ही बने गंदे कुएं (सीवरेज ट्रीटमेंट ) में बैरिकेडिंग कराने की मांग की।   लेकिन बैठक में नगर निगम का कोई अधिकारी शामिल नही हुआ। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने अधीनस्थों को अपनी तरफ से नगर निगम को पत्र भेज कर  समस्या के निदान की बात कही।  बैठक में आजाद कुरैशी, हनीफ कुरैशी, बंटी कुरैशी, आस मुहम्मद, पार्षद लीलाधर सिंह, भाजपा के राहुल अधिकारी, पार्षद राशिक बल्लभ नागार्च, पप्पू, सेना बाबू आदि मौजूद रहे ।  

Read More

मथुरा। किसानों को उनके उत्पादन के उचित मूल्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने जनपद और ब्लॉक स्तर पर कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। अब ये प्रयास मूर्तिरूप लेने लगे हैं। केंद्र सरकार ने 25 हजार करोड़ के भारी भरकम बजट की इस मद में व्यवस्था की है।  2019 तक ब्लॉक स्तर तक लैब स्थापित की जाएंगी, किसान यहां अपने बीज की जांच करा सकते हैं। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। यहां से किसान को एक सर्टिफिकेट मिल मिलेगा, इसके बाद किसान पूरे देश में कहीं भी अपना अनाज आॅन लाइन बेच सकता है। केंद्र सरकार ने एक पोर्टल जारी किया है, इस पोर्टल के माध्यम से सभी मंडियां आपस में जुड़ जाएंगी और हर जानकारी को साझा कर सकेंगी, पोर्टल के माध्यम से व्यापारी और किसान देश की किसी भी मंडी के भाव को जान सकेंगें। 2019 तक पूरे भारत की मांडी एक साथ कनेक्ट हो जाएंगी। भारत सरकार ने 25 हजार करोड़ के भारी भरकम बजट की इस मद में व्यवस्था की गई है। इस संबंध में मंडी समिति परिसर में किसान और व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में सचिव और मंडी कर्मचारियों ने किसानों को पोर्टल के बारे में जानकारी दी।  मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 19 लोगों का समूह बनेगा, जिसमें मंडी कर्मचारी, किसान और व्यापारी शामिल रहेंगे। इस समूह के आगे किसान अपनी किसी भी तरह की समस्या को रख सकेंगे। किसान ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से जिला उद्यान अधिकारी किसानों को टमाटर जैसी फसलों के रखरखाव की जानकारी देंगे जिससे ये फसलें जल्दी खराब न हो सकें। किसानों को इसके लिए संसाधन भी उलब्ध कराये जाएंगे।    किसान व्यापारी के बीच होगा ई-एग्रीमेंट मंडी सचिव ने बताया कि पोर्टल पर किसान और व्यापारी अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कराएंगे। फिर किसान और व्यापारी के बीच डिजिटल एग्रीमेंट होगा। एक बार एग्रीमेंट होने के बाद कोई इससे पीछे नहीं हट सकता। किसान के यहां से माल उठाने के लिए ट्रांसपोर्टेशन की भी व्यवस्था होगी। व्यापारी किसान के घर से अपने भाड़े पर खुद माल उठायेगा। बिकने के 24 घंटे बाद किसान को उसकी उपज की कीमत मल जाएगी।     

Read More

मथुरा। अनार देवी खंडेलवाल पालिटेक्निक की छात्राओं को समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से छात्रवृति फार्म भरने से रोक दिया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि संस्थानों में प्रबंधकीय कोटा सीट से प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृति नहीं मिल सकेगी। छात्र-छात्राओं की ओर से छात्रवृति के लिए किये गये दावे को मान्य नहीं किया जा सकता है। दूसरा आॅन लाइन आवेदन में आधार संख्या भरना भी अनिवार्य, अगर गलत आधार नम्बर भरा गया है तब भी छात्रवृति के लिए किये गये आवेदन को आगे नहीं भेजा जा सकता है, अगर ऐसा किया जाता है तो इसके लिए संस्थान जिम्मेदार होगा। इन आदेशों के बाद अनार देवी  खंडेलवाल पालिटेक्निक सहित दूसरे संस्थानों से छात्र-छात्राएं बडी संख्या में छात्रवृति पाने से वंचित रह रहे है। पत्र मिलने के बाद अनार देवी खंडेलवाल पालिटेक्निक की छात्राओ ंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिख कर सीधी प्रवेश पर उन्हें छात्रवृति से विचित किये जाने पर आपत्ति जताई है। छात्राओ ंने छात्रवृति दिये जाने की भी मांग की है। मांग करने वाली छात्राओं में मालती गोला, भावना शर्मा, डौली माहौर, निशी सक्सैना, रेखा माहौर, रीना वर्मा, अनुप्रिया, विशाखा दीक्षित, पूजा, मनीषा पारासर आदि है। 

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश दत्त शर्मा का 91 जन्मोत्सव तीर्थ नगरी वृंदावन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की दोपहर आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के महासचिव आचार्य रामविलास चतुर्वेदी के सानिध्य में श्री शर्मा का जन्मोत्सव विप्र एकता के रूप में मनाया गया। जिसमें नगर के  वरिष्ठ विप्र गोकुल चंद्र शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि महेश दत्त द्वारा पिछले 40 वर्षों से राष्ट्रीय पद पर रहकर ब्राह्मणों के बीच जो चेतना जागृत की है उस को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विप्र एकता एवं संगठन की मजबूती को निम्न प्रांतों में निरंतर जागृति रखा। कार्यक्रम में अतुल कृष्ण गोस्वामी एवं रामविलास चतुर्वेदी ने भी विप्र एकता को किए गए श्री शर्मा के कार्यों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर अखिलेश शास्त्री, मयंक शर्मा, श्याम सुंदर बृजवासी, गिरिराज शरण शर्मा, पंडित रामबाबू  शर्मा, राधा रमण वशिष्ठ, वीरेंद्र शर्मा , कन्हैयालाल शर्मा, पंडित रमेश चंद शर्मा, राम गोपाल शास्त्री, ब्रिज बिहारी शर्मा, मनीष पंडित, बालकृष्ण शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे.

Read More

मथुरा(केके पाठक)। किसानों को बिचौलियों से बचाने और किसानों की आमदनी दो गुना करने के प्रति गंभीर केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इनके तहत अब जनपद में नीजी क्षेत्र में भी मंडी खुल सकेंगी। इसके लिए सरकार लाइसेंस जारी करेगी जबकि निर्माण कार्य लाइसेंस धारक को अपनी जमीन पर मानकों के अनुरूप कराना होगा। सरकार का दूसरा महत्वपूर्ण कदम प्रदेश में माडर्न हॉट खोलने का है। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार देश भर में 3500 मॉडल हाट खोलने जा रही है। एक हॉट के निर्माण पर 30 लाख रुपये का बजट आयेगा। मथुरा जनपद के लिए आठ मॉडल हॉट आवंटित हुई हैं। ये हॉट कहां खोली जानी हैं इसके लिए जगह का सर्वे किया जा रहा है। मॉडल हॉट में पानी, शौचालय, प्रकाश की व्यवस्था रहेगी, मंडी शुल्क से भी इन्हें अलग रखा जायेगा। जनपद में प्राइवेट मंडी भी बनेंगी, एक यूनीफाईड लाइसेंस होगा, लाइसेंस धारक जगह जगह अपनी फर्म खोल सकेगा। हॉट में नीलामी के लिए चबूतरा, टीन शैड भी बनेंगे। हॉट  मंडी समिति के नियंत्रण में काम करेगे जिससे अच्छी देख भाल हो सके। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अगर एक बोरी अनाज बेचना है तो हाट में जाकर किसान बेच सकेगा। सरकार किसान सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति भी गंभीर है। किसानों के लिए बीमा, किसान दुर्घटना जैसी योजनाओं में सुधार किया गया है। दुर्घटना होने पर 10 हजार से दो लाख तक का बीमा मिलेगा।    

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। दिनदहाडे परचून कारोबारी को चकमा देकर रुपयों से भरा थैला लेकर शातिर युवक चंप्पत हो गये। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आॅटो चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस आॅटो चालक से पूछताछ कर रही है। घटना औरंगाबाद की है। ओरंगाबाद में परचून की दुकान चला रहे राकेश सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बाहर कुर्सी पर अपना थैला रख दिया और दुकान में अंदर चले गये। इसी बीच दो युवक आये और थैला को लेकर एक आॅटो में बैठकर चले गये। जब तक यह बात रमेश को पता चली दोनों युवक वहां से जा चुके थे। रमेश ने हल्ला मचा दिया और आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गये। आक्रोशित लोगों  ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को हटा दिया। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया। पुलिस ने उस आॅटो चालक को पकड़ लिया है जिसके आॅटो में बैठकर युवक भागे थे। रमेश ने बताया कि थैले में 50 हजार रुपये और एफडी राखी हुई थीं।    

Read More

मथुरा। रखवालों की निगेहबानी में ही गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। ग्रामीणों को शेरगढ़ के आंझई खुर्द के ग्रामीणों को राशन डीलर के भ्रष्टाचार की शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत सही पाये जाने पर राशन डीलर पर कार्यवाही तो कर दी गई लेकिन ग्रामीणों को भी इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। जिलापूर्ति कार्यालय को ग्रामीणों की यह शिकायत इतनी नागवार गुजरी की आझई खुर्द को 17 किलोमीटर दूर सेही गांव के राशन डीलर के साथ जोड़ दिया गया। यह पहुंचने के लिए सही रास्ता और साधन भी नहीं हैं। ग्रामीण का आरोप है कि वह राशन लेने के लिए सेही तक पहुंच नहीं पा रहे हैं और राशन डीलर ग्रामीणों के राशन को कालाबाजी कर बेच रहा है। राशन डीलर यह भी नहीं बताता कि राशन कब वितरित किया जाएगा। जब वह किसी तरह सेही तक पहुंच भी जाते हैं तो कह दिया जाता है कि राशन बंट गया या बाद में बंटेगा।   ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह एसडीएम छाता से भी इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की कि उनके राशन वितरण की व्यवस्था गांव में ही की जाये।     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More