BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गांव आझई खुर्द के ग्रामीणों को तीन महीने से नहीं मिला सरकारी राशन

रखवालों की निगेहबानी में जारी है गरीबों के हक पर डाका
मथुरा। रखवालों की निगेहबानी में ही गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। ग्रामीणों को शेरगढ़ के आंझई खुर्द के ग्रामीणों को राशन डीलर के भ्रष्टाचार की शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत सही पाये जाने पर राशन डीलर पर कार्यवाही तो कर दी गई लेकिन ग्रामीणों को भी इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। जिलापूर्ति कार्यालय को ग्रामीणों की यह शिकायत इतनी नागवार गुजरी की आझई खुर्द को 17 किलोमीटर दूर सेही गांव के राशन डीलर के साथ जोड़ दिया गया। यह पहुंचने के लिए सही रास्ता और साधन भी नहीं हैं। ग्रामीण का आरोप है कि वह राशन लेने के लिए सेही तक पहुंच नहीं पा रहे हैं और राशन डीलर ग्रामीणों के राशन को कालाबाजी कर बेच रहा है। राशन डीलर यह भी नहीं बताता कि राशन कब वितरित किया जाएगा। जब वह किसी तरह सेही तक पहुंच भी जाते हैं तो कह दिया जाता है कि राशन बंट गया या बाद में बंटेगा।  
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह एसडीएम छाता से भी इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की कि उनके राशन वितरण की व्यवस्था गांव में ही की जाये। 
 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More