देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। हिंदी दिवस के उपलक्ष में वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह एव विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया।
स्व. विजय बिहारी गोस्वामी की पुण्य स्मृति में हिंदी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रहे शिक्षक शिक्षिकाओं को बृज गौरव सम्मान से नवाजा गया। शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित निम्बार्क जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वृन्दावन बाल विकाश परिषद के पदाधिकारियों ने विधापीठ इंटर कालेज के पूर्व हिंदी अध्यापक वयोवृद महाजीत शर्मा सहित कई स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को बृज गौरव सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही हिंदी भाषा के संरक्षण और संबर्द्धन का संकल्प लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य प्रतिभा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय भाषा हिंदी के गौरव को बनाए रखने के लिए हम सबको हिंदी की उपयोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी । शिक्षाविद एवं प्रयास संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने कहा कि हिंदी का बहुत बड़ा व्यापक क्षेत्र है आम जनों की भाषा से लेकर इंटरनेट सोशल मीडिया पर आज हिंदी का बोलबाला है। संरक्षण मेघश्याम वाष्णेय एवं अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीयता का प्रतीक है।
इससे पूर्व डॉ अनीता गुप्ता मीनाक्षी शर्मा ,ललिता सारस्वत मंजू,शर्मा शिल्पा मुरगई ,आशा सिसोदिया, सुमन चौधरी ,रवि कांत शर्मा, मीरा गुप्ता , रामविनोद भट्ट, महेश चंद शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृज किशोर त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह ,ठाकुर हरिवल्लभ सिंह, अंकित वार्ष्णेय, विष्णु गोला, मयंक गोस्वामी, गोविंद प्रसाद शर्मा, आदि मौजूद रहे.













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
पवित्र नदियों को लौटाएं अतीत का गौरव
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?