देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश दत्त शर्मा का 91 जन्मोत्सव तीर्थ नगरी वृंदावन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की दोपहर आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के महासचिव आचार्य रामविलास चतुर्वेदी के सानिध्य में श्री शर्मा का जन्मोत्सव विप्र एकता के रूप में मनाया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठ विप्र गोकुल चंद्र शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि महेश दत्त द्वारा पिछले 40 वर्षों से राष्ट्रीय पद पर रहकर ब्राह्मणों के बीच जो चेतना जागृत की है उस को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विप्र एकता एवं संगठन की मजबूती को निम्न प्रांतों में निरंतर जागृति रखा। कार्यक्रम में अतुल कृष्ण गोस्वामी एवं रामविलास चतुर्वेदी ने भी विप्र एकता को किए गए श्री शर्मा के कार्यों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर अखिलेश शास्त्री, मयंक शर्मा, श्याम सुंदर बृजवासी, गिरिराज शरण शर्मा, पंडित रामबाबू शर्मा, राधा रमण वशिष्ठ, वीरेंद्र शर्मा , कन्हैयालाल शर्मा, पंडित रमेश चंद शर्मा, राम गोपाल शास्त्री, ब्रिज बिहारी शर्मा, मनीष पंडित, बालकृष्ण शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे.













Related Items
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद