BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नेत्रदान अभियान को जनजन तक पहुंचने का लिया संकल्प

नेत्रदान करने के साथ औरों से  कराने की अपील की
 वृन्दावन(जहीर आलम)। बी.एच.आर.सी–डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, के द्वारा चलाये जा रहे अन्धता निवारण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नेत्रदान जागरूकता विचार गोष्ठी का अयोजन सौसय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में मथुरा जनपद के डॉक्टरों ने भाग लिया। 33वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत मौजूद लोगों को नेत्रदान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह ने बी.एच.आर.सी–डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, के प्रशासक डॉ. जीएस श्रीवास्तव का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
 जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एन.पी.सी.बी.) डॉ. पी. के. गुप्ता ने जनपद मथुरा से आये सभी नेत्र चिकित्सक एवं नेत्र परिक्षण अधकारी, ऑप्टोमेत्रिस्ट एवं NGO कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
बी.एच.आर.सी–डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, वृन्दावन के प्रवन्धक डॉ. जी एस श्रीवास्तव ने नेत्रदान से जुडी सभी बातों पर चर्चा की और बताया की पूरे भारतवर्ष में लगभग 11 लाख लोग उनमे से सिर्फ 2 लाख लोग उत्तर प्रदेश के हैं जिनको कॉर्निया न मिलने की बजह से अंधापन से जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है।
उन्होंने नेत्रदान से जुड़े सभी भ्रम एवं भ्रांतियों से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर दिए। 
और नेत्रदान करने और कराने के लिए सभी से अपील की। साथ ही  इस अभियान को जादा से जादा लोगो तक पहुचाने का संकल्प की सपथ  दिलाई।
वही दिल्ली से आये अनिमेष दास ने आई बेंक से सम्बन्धित सभी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर  डॉ. इशा चौधरी, डॉ. निधि जैन, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. छापरिया, पी. डी. गौतम, जतिन, विकास पाठक, मुकेश, मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More