देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सुनील शर्मा)। दिनदहाडे परचून कारोबारी को चकमा देकर रुपयों से भरा थैला लेकर शातिर युवक चंप्पत हो गये। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आॅटो चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस आॅटो चालक से पूछताछ कर रही है। घटना औरंगाबाद की है।
ओरंगाबाद में परचून की दुकान चला रहे राकेश सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बाहर कुर्सी पर अपना थैला रख दिया और दुकान में अंदर चले गये। इसी बीच दो युवक आये और थैला को लेकर एक आॅटो में बैठकर चले गये। जब तक यह बात रमेश को पता चली दोनों युवक वहां से जा चुके थे। रमेश ने हल्ला मचा दिया और आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गये। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को हटा दिया। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया।
पुलिस ने उस आॅटो चालक को पकड़ लिया है जिसके आॅटो में बैठकर युवक भागे थे। रमेश ने बताया कि थैले में 50 हजार रुपये और एफडी राखी हुई थीं।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी