BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी को जितना प्यार हिंदुओं से उतना ही मुसलमानों से: दिनेश शर्मा

निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।मथुरा(सुनील शर्मा)। आज किसी एक दल में हिम्मत नहीं है कि वह केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना कर सके। उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति है कोई एक दल मुख्यमंत्री योगी का सामना करने की स्थिति में नहीं है।   प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने चुनौती के साथ कहाकि सब मिल कर भी परास्त होंगे। 

दिेनेश शर्मा शनिवार को मथुरा में दो निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आये हुए थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहाकि मोदी का नारा है कि सब का साथ सबका विकास  मोदी को जितना प्यार हिंदुओं से उतना ही मुसलमानों से भी है। मोदी अगर दुबई गये थे तो वहां मंदिर भी बनवा कर आये थे। हमारा प्रयास है कि वाराणसी की तर्ज पर ही मथुरा वृंदावन के यमुना घाटों का पुनरुद्धान हो सके।  मथुरा के धार्मिक स्थलों का समग्र विकास हो सके इसके लिए भी काम किया जा रहा है। 

उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मथुरा में हर विषय पर अपनी बेवॉक राय रखी। उन्होंने शिक्षा में सुधार के लिए सरकारी प्रयासों को गिनाया तो एससीएसटी एक्ट पर बोले न सर्वण का उत्पीड़न होने देंगे और न ही कोई दबंग दलितों को परेशान कर सकेगा। चंद्रशेखर रावण की रिहाई पर कहा कानून अपनी गति से काम कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को आधार से लिंक कर दिया गया है। सऊदी अरब, दुबई, नेपाल सहित अन्य देश के विभिन्न प्रातों के छात्र यहा साल्वरों के माध्यम से परीक्षा देते थे, हमारी सरकार ने इन पर रोक लगाई है। अलीगढ़ के अतरौलिया बोर्ड पर भी अंकुश लगा है और नकल के टेंडर समाप्त होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवा बेरोजगारों को शिक्षकों की स्थाई नौकरी प्रदान करेगी। जब तक कालेजों में शिक्षकों की नियुक्तिया नहीं हो जाती हैं तब तक रिटायर्ड शिक्षकों का पूल बनाकर कालेजों में अध्यापन कार्य सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं। 5500 वित्त पोषित कालेजों में से 99 फीसद में स्थाई प्रधानाचार्य नियुक्त कर दिए गए हैं और इसी प्रकार सभी कालेजों में विज्ञान और गणित के अध्यापकों की नियुक्तिया कर शिक्षकों को सातवा वेतनमान दिया गया है।

 

वर्षों पुरानी शिक्षकों की मांग पूरी की

उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्षो से चली आ रही शिक्षकों की मांग को मानते हुए प्रदेश में 904 शिक्षकों का विनियमितिकरण कराया। सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा कक्ष में दो कैमरे, वायस रिकार्डर सहित जीपीएस सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। जहा पढ़ाई नहीं होती और स्कूल केवल बरात घर बने हुए हैं उन्हें चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछली सरकार ने जहां पांच साल में केवल 48 स्कूलों को मान्यता दी, हमारी सरकार ने एक साल में ही 205 कालेजों को मान्यता प्रदान की है। प्रदेश में 166 दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल और 42 अल्पसंख्यक स्कूल खोले गए हैं। 50 कालेज अंतिम प्रक्रिया में हैं और 93 नए डिग्री व माध्यमिक स्कूल खोलने का निर्णय विचाराधीन है। विवि में दीनदयाल शोध संस्थान खोलने को कहा गया है। लखनऊ विवि में भाउराव देवरस शोध संस्थान खोला गया है, जबकि अटलजी के नाम पर शोध संस्थान खोलने पर विचार चल रहा है। उन्होंने मथुरा में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले को विसंगति करार देते हुए कहा कि मामले की जाच चल रही है। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। भीम आर्मी के चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। भाजपा ने कभी कानून के मामले में हस्तक्षेप नहीं किया।

 

छोटे राजनीतिक दल जाति के नाम पर बंटवारे की बात करते हैं

एससी-एसटी एक्ट पर डिप्टी सीएम ने कहा कि छोटे-छोटे राजनीतिक दल जाति एवं संप्रदाय के नाम पर बंटवारे की बात करते हैं जबकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास का नारा देती है। विपक्षी पार्टिया वोटों का विभाजन करने के लिए लोस चुनाव तक पीएम मोदी को बदनाम करने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सवर्ण या दलित किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More