देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सुनील शर्मा)। नहर और रजबाहों की सफाई नहीं हुई इसके चलते किसानों के खेतों में पानी भर रहा है हजारों एकड़ फसल डूब गई। किसान परेशान है और अधिकारी जबाव तक देने को तैयार नहीं है।
राजीव भवन के सभागार में बुलाई सिंचाई बंधु की बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं तो लोअर खंड आगरा कैनाल के जेई पवन कुमार वार्ष्णेय कोई जवाब न सके। इस पर सिंचाई बंधु अध्यक्ष सुधीर रावत और सीडीओ रामनिवास ने जेई को बैठक से बाहर निकाल दिया। साथ ही एई के न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए है। नोडल अधिकारी, अधिशासी अभियंता मांट ब्रांच को भी समस्याओं का निस्तारण न करने पर फटकार लगाई गई। वहीं किसानों ने ग्रामीणों के बीच संघर्ष की नींव रखने का एसडीओ पर आरोप भी लगाया है। जिखनगांव ड्रेन को कब्जा मुक्त कराने के मामले में एसडीओ ग्रामीणों में संघर्ष कराने नीति अपना रहे हैं। मोहन सिंह जिखन गांव, नबाव सिंह भूतपुरा ने आरोप लगाया कि मांट ब्रांच की नहरों में पशुघाट न बनाकर पैसा को अफसर डकार गए। अवैध कुलाबों लगाने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट नहीं कराई जा रही है।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
गर्म-गर्म औषधीय छाछ ‘खलम’, एक-दो नहीं कई समस्याओं को करता है दूर, ये है विधि
दिल्ली की समस्याओं का समाधान स्थाई सरकार ही कर सकती है, अस्थाई मुख्यमंत्री नहीं : अलका लांबा