देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। कल मथुरा में योगीराज श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद आज उनकी लीला स्थली वृन्दावन में नंदोत्सव की धूम मची रही। नगर के प्रसिद्ध बाँके बिहारी मंदिर , राधा दामोदर मन्दिर , शाहजी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने कृष्ण लला के जन्म की खुशियाँ मनाई। लाडले कन्हैया के जन्म की बधाई गायन से सम्पूर्ण वातावरण कृष्णमय हो उठा। हर ओर भक्त अपने लाडले लला की जन्म की खुसी में सराबोर नजर आए। देश विदेश से आये श्रद्धलुओं ने इस खुसी में शामिल होकर जमकर आंनद लिया। सेवायत गोस्वामियो ने मौजूद भक्तों की भीड़ पर प्रसाद-स्वरूप दधिकान्दा, कृष्ण-लला के खिलौने, मोती और अन्य आभूषण लुटाये। वही मंदिर में लुटाये जा रहे प्रसाद रूपी दधिकांद ,खिलोने को पाने के लिए भक्तों में होड़ लग मच गयी। मंदिर देवालयों में घण्टे-घडियालो की मधुर ध्वनि के साथ लाखो श्रध्दालु लाला की छी-छी रुपी प्रसाद के कण-कण को पाने के लिए ललायति दिखाई दिये। नंदोत्सव में शामिल होने को सुबह से ही बाँके बिहारी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर बधाई के सस्वर मुखर हो रहे थे। सम्पूर्ण मंदिर परिषर लाला के जन्म की बधाई के उद्धघोषों से गुंजायमान होता रहा। इस बीच दिल्ली से आये श्रद्धालु ने सुरेश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाँके बिहारी मंदिर में नदोत्सव निराला है।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य