BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोविंद देव पब्लिक स्कूल में छात्रों ने मनाया नंदोत्सव के साथ टीचर्स डे

गोविंद देव पब्लिक स्कूल में छात्रों ने मनाया  नंदोत्सव के साथ टीचर्स डेवृन्दावन(जहीर आलम)। गोविंद घेरा स्थित गोविंद देव पब्लिक स्कूल में बुधवार को नंदोत्सव एवं शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता दही-हांडी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन पर प्रश्नोत्तरी एवं बाल सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राघव भारद्वाज एवं कार्यक्रम संयोजक मंजू शर्मा ने मां सरस्वती एवं डॉ राधा कृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राधा कृष्ण का रूप धारण कर आए 28 छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें जूनियर व सीनियर ग्रुप से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया । तत्पश्चात बच्चों ने भाषण में नृत्य रंगारंग प्रस्तुति देकर शमा बांध दिया। जिसमें आयुषी राधिका भक्ति , प्राची, पलक, तनिष्का दीपाली, पायल, आदित्य, ने मनमोहक नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्द कर दिया । इसके बाद दही हांडी लीला का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों ने 16 फीट ऊंची मटकी को फोड़ उपहार लुटाए । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉक्टर राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, चेतना वर्मा, मंजू दुबे, सरिता राधा शर्मा, मालती बघेल, कल्पना अग्रवाल, संयोगिता शर्मा , पूजा शर्मा, क्षमा शर्मा, रंजना बंसल, रंजना मलिक, अभिषेक सक्सेना , शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More