देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। थाना शेरगढ पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा टटलूबाजी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
थाना शेरगढ पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम बिडौल मोड़ से अन्तर्राज्यीय टटलूबाज गैंग अखलद पुत्र फैज मौहम्मद निवासी मौहल्ला खण्ड इन्दाना थाना विछोर जिला नूँह मेवात, तारीफ पुत्र अकबर निवासी डडबाल मौहल्ला इन्दाना थाना विछोर जिला नूँह मेवात, प्रमोद कुशवाह पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम नायल थाना खैर जिला अलीगढ हाल निवासी किरायेदार बिट्टू का मकान नम्बर 337 गली नम्बर सात तुगलकाबाद थाना गोविन्दपुरी नई दिल्ली गिरफ्तार किया।
जिनके कब्जे से दो चोरी की मोटर साइकिलें व तीन तमंचा 315 वोर पांच जिन्दा कारतूस व तीन खोखा कारतूस बरामद किये हुए । इस सम्बन्ध में अभियुक्तेंं के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में हरवेन्द्र मिश्रा थानाध्यक्ष शेरगढ, उप निरीक्षक सोनू कुमार भाटी थाना शेरगढ़, उप निरीक्षक सुल्तान सिंह स्वाट टीम आदि थे।













Related Items
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य
यमुनापार में सक्रिय लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा, आठ दबोचे
MATHURA : बैंकों का टटलू काटना पड़ा भारी, 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क