BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सड़क पर दौड़ती रही एंबुलेंस, महिला ने बच्ची को दिया जन्म

सड़क पर दौड़ती रही एंबुलेंस, महिला ने बच्ची को दिया जन्ममथुरा(सतपाल सिंह)। एंबुुलेंस से महिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रसव मंडी चैराहे से गोवर्धन चैराहे के बीच हुआ। सुबह करीब 11.30 बजे नितिन बिहार, मंडी चैराहा निवासी सन्नो पत्नी इकबाल के प्रसव पीड़ा हुई तो आशा सीमा ने 102 एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया। चालक रमेश मौर्य व परिचालक रवींद्र कुमार कुछ देर में ही एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए।
एंबुलेंस से जब आशा और परिजन महिला को अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में मंडी चैराहे से गोवर्धन चैराहे के बीच में महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। बाद में उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशा सीमा ने बताया कि मंडी चैराहे से रास्ता ठीक न होने के कारण एंबुलेंस को गोवर्धन चैराहे होकर ले जाया जा रहा था। बताया कि चार सितंबर को महिला का परीक्षण और अल्ट्रासाउंड भी कराया था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More