देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को बरसाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनामी बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज हैं।
जमशेद पुत्र कल्लू मेव निवासी नगला ईमाम खां थाना बरसाना मथुरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे जमशेद पर एसएसपी मथुरा 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। जमशेद ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ दीपेन्द्र उर्फ दीपेश पुत्र भूपेन्द्र पटेल निवासी नेताजी नगर थाना मैगानीं नगर जिला अहमदाबाद गुजरात का अपहरण किया था। जिसके सम्बन्ध मे गुमशुदगी थाना मैगानीं नगर अहमदाबाद पर 29 नवम्बर 2016 को दर्ज हुई थी। जमेशद दीपेश को भूपेन्द्र पटेल को अपहरण कर अपने घर ले आया था और घर में बंधक बनाकर रखा था। फिरौती के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर गुजरात पुलिस व बरसाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अपहृत दीपेन्द्र को मुक्त कराया गया था, लेकिन पुलिस जमेश को गिरफ्तार नहीं करा सकी थी। लगभग दो वर्षों से लगातार फरार चल रहा था और कुर्की भी हो चुकी थी। बरसाना पुलिस ने जमशेद को मुखबिर की सूचना पर नगंला इमाँम खाँ मोड थाना क्षेत्र बरसाना से एक चाकू के साथ समय करीब साढ़ आठ बजे गिरफ्तार किया गया ।













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
असम: खुद को CID अधिकारी बताकर नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
पोशाक कारोबारी की पत्नी की हत्या, कारोबारी की हालत गंभीर