BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एससी-एसटी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज हुआ लामबंद

भारत बंद का तीर्थ नगरी में रहा मिला जुला असर वृन्दावन(जहीर आलम)। एससी/एसटी ऐक्ट मे बदलाव के विरोध में भारत बंद का असर तीर्थ नगरी में भी देखने को मिला। हालांकि बन्द का असर मिला जुला रहा। लेकिन खास बात रही बाँके बिहारी मन्दिर मार्केट जो ज्यादातर किसी भी बंद के दौरान खुली नजर आती थी। लेकिन आज पूरी तरह यह बाजार बंद रहा। वही नगर के लोई बाजार , इस्कॉन मार्केट आदि रोज की तरह खुले नजर आए। इधर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन  सजग रहा । बाजारों में पुलिस के जवान गस्त कर हर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। गौरतलब है कि एससी एसटी एक्ट के विरोध में 6 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए भारत बंद का आह्वान किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में स्वर्ण समाज लामबंध नजर आया। तीर्थ नगरी वृन्दावन में भी इस ऐक्ट को लेकर लोगो मे खासा आक्रोश देखने को मिला। 

 इस ऐक्ट के विरोध में कहीं बाजार बंद रहे तो कही पुतला दहन कर सरकार को जगाने का प्रयाश किया।

सर्वप्रथम आज सुबह बांके बिहारी व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सवर्णों ने बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में रैली निकाल कर दुकान दारों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

इतना ही नही युवाओ ने बाँके बिहारी मन्दिर मार्ग पर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। सवर्णो में एससी एसटी एक्ट को लेकर गुस्सा देखते ही बन रहा था। नगर के सवर्णों एवं व्यापारियों ने सड़क पर बैठकर जोर दार नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। वही दूसरी ओर सर्व ब्राह्मण समाज सेविका एवं यमुना भक्त अनु शर्मा के नेतृत्व में एससी एसटी एक्ट के विरोध में नगर के चीर घाट पर पुतला दहन कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। अनु शर्मा ने कहा कि एससी एसटी एक्ट को लेकर सरकार  सवर्णों के अधिकारों का हनन करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि लगता है सरकार की मानसिकता सवर्णों को इस देश से बाहर निकालने की है। उन्होंने सरकार से इस काले कानून को वापस लेने की मांग की।वही बांके बिहारी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष व्यापारी नेता अमित गौतम ने एससी एसटी एक्ट को लेकर सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस एससी /एसटी ऐक्ट सवर्णो के खिलाफ है। इसमें ज्यादातर मुकदमे फर्जी सामने आये हैं । व्यापारियों ने सरकार से ऐक्ट में बदलाव करने की मांग की । अशोक, दीपक गोयल, बंटी गौतम , शिवा गौतम, विशाल, गिरधारी द्विवेदी, पप्पू बादशाह, अर्जुन गौतम, अनू गौतम, हरिओम अग्रवाल, बबलू अग्रवाल ,रचना शर्मा, सीमा पचोरी, मानसी अग्रवाल, लोकेश शर्मा, राजेश शर्मा, रेखा गोस्वामी, किशोरी पाठक , पिंकी पाठक आदि मौजूद रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More