BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नंदोत्सव से होगा जेसीआई निकुंज के जेसी सप्ताह का शुभारम्भ

समापन अवसर पर 15 सितम्बर को अवार्ड नाइट होगी मुख्य आकर्षण
मथुरा(केके पाठक)। जेसीआई निकुंज का जेसी सप्ताह 9 से 15 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान समाज सेवा और मनोरंज के कार्यक्रम लगात सात दिन तक चलेंगे। मुख्य आकर्षण 15 सितम्बर को जेसीआई  गे्रट डे पर अवर्ड नाइट होगा। इसके अलावा वृक्षारोपण जैसे सामज सेवा के कार्य सप्ताह भर चलेंगे। 
जेसीआई निकुंज मथुरा के अध्यक्ष अनुपम अग्रवाल ने बताया कि 9 सितम्बर से जेसीआई सप्ताह की शुरू आत होगी और 15 सितम्बर तक कार्यक्रम निरंतर चलेंगे। 
मीडिया कार्डिनेटर प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 9 सितम्बर को शाम छह बजे मुकुंद प्रिया गार्डन में नंदोत्सव मनाया जाएगा , पेड़ लगाओ प्रथ्वी बचाओं के आह्वान पर 10 सितम्बर को यमुनापार लक्ष्मीनगर नवीपुर में वृक्षरोपण कार्यक्रम होगा। 11 सितम्बर को नर सेवा नारायण सेवा का कार्यक्रम वृंदावन में स्कॉन मंदिर के सामने स्थित भागवत भवन पर आयोजित किया जाएगा। 12 सितम्बर को आजा नचवालिये की थीम पर नृत्य प्रोग्राम होटल मुकंद पैलेस सौंख रोड पर होगा। 13 को डेंटल चैकअप शिविर आर्य समाज रोड पर तथा 14 सितम्बर को निबंध प्रतियोगिता रखी गई, यह प्रतियोगिता डैम्पीयर नगर स्थित आक्फोर्ड फाउंडेशन स्कूल में होगी। जेसीआई निकुंज सप्ताह का समापन जेसीआई गे्रट डे की अवार्ड नाइट के साथ होगा। इस दौरान गोवर्धन क्षेत्र के विधायक कारिंदा सिंह भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम होटल मुकंद पैलेस में आयोजित होगा।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More