देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
उदयपुर। मानसून ने बुधवार को अहमदाबाद के रास्ते राजस्थान में प्रवेश किया। मानसून ने पहली बारिश से उदयपुर संभाग को तर कर दिया। संभाग कई जगह जमकर बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने प्रदेशभर में अगले 48 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून की औसत से 6 फीसदी तक ज्यादा बारिश होगी।
मानसून की पहली बारिश का लोगों ने भी जमकर स्वागत किया। पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस से परेशान लोग बारिश को एन्जॉय करने घरों से बाहर निकल गए। शहर के पिकनिक स्पॉट पर आम दिनों से ज्यादा भीड़ देखी गई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। नदी-नाले उफन गए। छोटे बांध व तालाब लबालब हो गए।
प्रदेश में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, कोटा, जयपुर, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा के जगपुरा में 7 इंच पानी गिरा। बेणेश्वर धाम टापू बन गया। यहां सौ से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए। डूंगरपुर के बिछीवाड़ा में 9 इंच बारिश हुई। उदयपुर के ऋषभदेव में करीब 5 इंच बरसात हुई। क्षेत्र के सोमकागदर बांध में एक ही दिन में 9 मीटर पानी आया। भीलवाड़ा के कोटड़ी में सवा चार इंच और बीगोद में दो इंच बारिश हुई। कोटा शहर में 9.5 मिमी बरसात हुई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा