देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के थाना वृंदावन के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर वाहन के इंतजार में खड़े वृद्ध को कार चालक ने टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए नियति अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक्सयूवी कार को हिरासत में ले लिया। जवकि चालक मौका देख कर भाग जाने में सफल रहा।जानकारी के अनुसार छाता के गांव कॉकेरा निवासी 78 वर्षीय वृद्ध द्वारका प्रसाद बीती रात 8:00 बजे ग्राम चौमुहां में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े थे । तभी मथुरा की ओर से तेज गति से आती कार एक्सयूवी यूपी 85 BA- 0088 ने वृद्ध में टक्कर मार द । घटना में वृद्ध बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान देर रात 2:30 बजे वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से कार को हिरासत में ले लिया जबकि चालक भाग जाने में सफल रहा। घटना को लेकर मृतक के पुत्र यशवीर सिंह ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।













Related Items
10 हुई अग्निकांड में मृतक संख्या
मृतक मजदूर के परिजनों ने किया हंगामा
टैक्सी में रखे सामान को लेकर भाग गया था चालक