BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली । पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर से बेनकाब हुआ है। भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तानी दावे की पोल खुली है। पाकिस्तान की पोल खोलने वाला आईएसआई का ही पूर्व अधिकारी है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अमजद शोएब ने माना है कि कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में नहीं बल्कि ईरान में पकड़ा गया था और उन्हें वहां से लेकर बलूचिस्तान में फर्जी गिरफ्तारी दिखाई गई। इस बयान का इस्तेमाल भारत अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई में कर सकता है। ज्ञात रहे कि पाकिस्तानी सेना जाधव पर जासूसी और आतंकवाद का आरोप लगा चुकी है। इस्लामाबाद और रावलपिंडी दोनों मानते हैं कि जाधव फर्जी पहचान के तहत ईरान में रह रहे थे और उनका असल मकसद कराची और बलूचिस्तान में आतंकवाद को हवा देना था। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब जाधव को लेकर पाकिस्तान की कलई खुली है। पाकिस्तान में जर्मनी के पूर्व राजदूत गुंटर मुलक भी अपने सूत्रों के हवाले से यही बात कह चुके हैं। मुलक का कहना था कि जाधव को ईरान से तालिबान ने अगवा किया और उसके बाद आईएसआई को बेच दिया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तानी संसद को बताया था कि जाधव के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद नहीं हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंदन । ब्रिटेन के मैनचेस्टर में म्यूजिक कन्सर्ट के दौरान हुए आतंकी हमले के बाद ब्रिटेन में फिर से आतंकी हमले का खतरा बताया गया है। इसके मद्देनजर वहां अलर्ट का लेवल बढाकर क्रिटिकल कर दिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार रात को मैनचेस्टर के एरीना में एक म्यूजिक कन्सर्ट के दौरान आत्मघाती विस्फोट हुआ। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई। अब फिर से आतंकी हमले की आशंका के चलते अलर्ट का लेवल सिवियर से बढाकर क्रिटिकल कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए सेना को तैनात करने का फैसला लिया गया है।  ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीसा ने कल मंगलवार को सुरक्षा बढाने के लिए सेना और सशसस्त्र बलों के इस्तेमाल की बात कही। टरीसा में ने कहा कि मुख्य जगहों पर सशस्त्र बलों के जवानों को तैनात किया जाएगा ताकि पुलिस को फिलहाल पेट्रोलिंग के काम से मुक्त रखा जा सके। साथ ही पीएम ने कहा कि कॉन्सर्ट और खेलों के आयोजन जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में सेना के जवानों को तैनात किया जाएगा। साथ ही मे ने कहा कि ब्रिटेन में फिर से आतंकी हमले की आशंका बहुत ज्यादा है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले जून 2007 में ब्रिटेन में अलर्ट का सबसे ऊंचा लेवल किया गया था। पीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि खतरे के अलर्ट का लेवल तय करने वाली आत्मनिर्भर संस्था ने अनुशंसा की है कि लेवल को सिवियर से बढाकर क्रिटिकल कर दिया जाए। खतरे का लेवल बढाकर क्रिटिकल किए जाने पर माना जा रहा है कि ब्रिटिश सरकार को फिर से आतंकी हमले की आशंका है और सरकार को लगता है कि किसी भी वक्त आतंकी हमला हो सकता है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र में बीती रात भीषण आग लग गई। इस आग से करीब 150 दुकानें जलकर नष्ट हो गई। इस आग की वजह से करोड़ों का माल जलने की आशंका है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय विधायक और आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा आग बुझाने के लिए लाई गई क्रेन में बैठ कर जायजा लेने लगीं जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा भडक़ उठा। बताया जा रहा है कि यह आग कल रात साढ़े 9 बजे के करीब चांदनी चौक के कटरा धुलिया और कटरा लहसवान बाजार में लगी। आपको बता दें कि यहां पर कपड़ों का होलसेल मार्केट है। तेजी से आग फैलती देख यहां आनन-फानन में स्थानीय दुकानदार मौक़े पर पहुंचे और अपनी-अपनी दुकानों से माल निकालना शुरू किया। इस आग की वजह से करोड़ों का माल जलने की आशंका है। जब दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने का काम कर रहे थे। तभी आम आदमी पार्टी की नेता और स्थानीय विधायक अलका लांबा यहां पहुंच गई। वो आग पर काबू पाने के लिए आई स्पेशल क्रेन पर चढ गई जिसकी वजह से काफी देर तक आग बुझाने का काम रुका रहा। काम रुकने की वजह से स्थानीय व्यापारी नाराज हो गए। वो अलका के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अलका लाम्बा जिस क्रेन पर चढ़ीं थीं वो उनके चढऩे के तुरंत बाद ही खऱाब हो गई थी। कऱीब एक घंटे क्रेन पर फंसे रहने के बाद अलका लांबा को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा गया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मैंचेस्टर । ब्रिटेन के मैंचेस्टर इलाके में दो बम धमाकों में 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में करीब 50 लोग जख्मी हुई है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका मैनचेस्टर एरीना में हुआ है जहां पर गायिका अरियाना ग्रैंड का कॉन्सर्ट चल रहा था। गायक अरियाना ग्रैंड सुरक्षित है। जो फुटेज सामने आई है उसके मुताबिक धमाक के बाद जबर्दस्त भगदड़ मची है। पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि आखिरी गाना खत्म होने के बाद धमाका हुआ है। इस धमाके में सैंकड़ो लोग घायल भी हुए हैं। ये आतंकी घटना है या नहीं इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब इसे आतंकी हमला मान रही है। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने लोगों से इलाक़े से दूर रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी जारी कर दी जाएगी। धमाके के बाद एरेना को खाली करा लिया गया है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीसा मे ने इस `आतंकी हमले` की निंदा की है। अपने बयान में उन्होंने कहा, `हम यह पता लगाने की विस्तृत जानकारी जुटाने की कोशिशों में जुटे हैं। पुलिस इसे भयावह आतंकवादी हमला मान कर चल रही है।` चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने दो तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी है। बताया जा रहा है कि धमाके एरेना की टिकट खिडक़ी के पास हुए हैं। धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के मैंचेस्टर में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट कर लिखा है, मैनचेस्टर हमले से हम परेशान हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम मृतकों के परिवार वालों और घायल लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हंदवाड़ा । सेना के जांबाज़ जवानों ने एक बार फिर कश्मीर के हंदवाड़ा में एलओसी से घुसपैठ की आतंकी कोशिश नाकाम कर दी। इस मुठभेड में चार आतंकी ढेर कर दिए गए, लेकिन हमारे तीन जवान भी इस कार्रवाई में शहीद हो गए। हंदवाड़ा में पाक सीमा से लगे नौगाम सेक्टर में एलओसी पर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाके का चप्पा चप्पा छाना जा रहा है। नौगाम सेक्टर में आज सुबह से एनक़ाउंटर चल रहा था, इसमें सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकी मुठभेड़ में तीन जवान भी शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने मौके से चार हथियार और गोलियों की बड़़ी खेप भी बरामद की है। सुरक्षाबलों को कल खबर मिली थी कि नौगाम सेक्टर में एलओसी से आतंकियों का एक गु्रप घुसपैठ की फिराक में हैं। एलओसी से लगे इलाके में घेराबंदी शुरू की गई तो जंगलों में छिपे आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।कश्मीर में हालात बिगाडऩे के लिये पाकिस्तान ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है और पिछले कुछ दिनों से लगातार सीजफायर तोड़ रहा है, ताकि आतंकियों की घुसपैठ आसानी करवाई जा सके। नौगाम आतंकी मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर विपक्ष मोदी सरकार को घेरने में जुटा है, वहीं सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि सरकार के सख्त रवैये का असर है कि आतंकियों की घुसपैठ सीमा पर ही नाकाम कर दी जा रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । भारतीय रेलवे की बहुचर्चित तेजस एक्सप्रेस को आज रेलमंत्री सुरेश प्रभु हरी झंडी दिखाकर मुंबई से गोवा के लिए रवना करेंगे। बहुप्रतीक्षित तेजस एक्सप्रेस एलईडी टीवी, वाई-फाई, सीसीटीवी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डीके शर्मा ने बताया कि भारतीय रेलवे के लिए आज ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है, जब तेजस एक्सप्रेस को मुंबई से पहली यात्रा पर रवाना किया जाएगा। इस ट्रेन में इंफोटेनमेंट, वाई-फाई, आग और धूम्रपान का पता लगाने की सुविधा, चाय एवं कॉफी वेंडिंग मशीन आदि अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर ट्रेन का निरीक्षण करने वाले डीके शर्मा ने तेजस एक्सप्रेस की तुलना जमीन पर चलने वाले विमान से की। उन्होंने कहा, मैं कहूंगा कि इस प्रीमियम ट्रेन से यात्रा करना विमान में उड़ान भरने से ज्यादा बेहतर अनुभव होगा। यह ट्रेन कोंकण बेल्ट के सघन हरियाली वाले क्षेत्र से गुजरेगी, जिससे समुद्र के किनारे, पर्वतों और घाटियों का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा, जिससे आप अपनी यात्रा का आनंद उठाएंगे ना कि सिर्फ गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। यह पूछने पर कि कुछ बदमाशों ने ट्रेन के संचालन से पहले ही इसकी खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, तो अधिकारी ने कहा कि हमने इस पर संज्ञान लिया है और अब यह कोई मुद्दा नहीं है। ट्रेन में 56 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ एक एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार होगी और प्रत्येक बोगी में 78 सीट क्षमता के साथ 12 एसी चेयर कार होंगी। ट्रेन के किराये की जानकारी देते हुए मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि तेजस एक्सप्रेस की एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया भोजन के साथ 2,680 रुपये और बगैर भोजन के 2,525 रुपये तय किया गया है और एसी चेयर कार का किराया भोजन के साथ 1,280 रुपेय और बगैर भोजन के 1,155 रुपये तय किया गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई अन्य प्रमुख लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री की 26वीें पुण्य तिथि पर उनकी समाधि वीर भूमि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सोनिया गांधी ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की महिला कांग्रेस के हस्ताक्षार अभियान को समर्थन देते हुये उस पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की। महिला कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण देने के लिये आज वीर भूमि से राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को भारत के सबसे प्रसिद्ध राजनैतिक परिवार में हुआ था। मात्र 40 साल की उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बने, 80 प्रतिशत सीटें जीत कर लोकसभा चुनाव की सबसे बडी जीत हांसिल की, देश में कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 21 मई 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनाव प्रचार के दौरान एल टी टी ई के आत्मघाती हमलावरों ने राजीव गांधी की हत्या कर दी। राजीव गांधी की हत्या तब की गई थी अब वो आने वाले आम चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। राजीव गांधी की हत्या के पीछे श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे का हाथ था। लिट्टे से जुडी महिला धनु ने मानव बम बनकर राजीव गांधी का पैर छुने के बहाने खुद को उडा लिया था। इस घटना में राजीव गांधी के अलावा भी कई और लोगों की मौत हुई थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी ने लिखा है, ‘आज अपने पिता जी को याद कर रहा हूं, राजीव गांधी प्यार करुणा और उदारता के प्रतीक थे, हम उन्हें याद करते हैं।’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

आगरा । दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने को लेकर चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं। हालांकि रजनीकांत की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई संकेत नहीं दिए गए हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसको लेकर कयास लगाए जा रहे और आए दिन बयानबाजी की जा रही। रजनीकांत ने बीते दिनों कहा था कि वह प्रशंसकों से चर्चा करने के बाद निर्णय लेंगे कि वह राजनीति में आएंगे या नहीं। पिछले दिनों ऐसे समाचार भी थे कि भाजपा उनको अपने साथ लाना चाहती है। लेकिन पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रजनीकांत के राजनीति में प्रवेश को लेकर जो बयान दिया उससे भाजपा की इन कोशिशों को झटका लग सकता है। शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रजनीकांत के राजनीति में आने को लेकर बयान देते हुए उन्हें ‘महामूर्ख’ बताया। यही नहीं, स्वामी ने उन्हें ‘अनपढ’ और ‘पागल’ भी कहा। रजनीकांत की ओर से स्वामी के बयान को लेकर कोई प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसे लेकर उनके समर्थक नाराज हो सकते हैं। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा से राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी शनिवार को यूपी के आगरा एक कार्यक्रम के सिलसिले में गए थे। जब पत्रकारों ने रजनीकांत के राजनीति में आने को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानने चाहिए तो स्वामी ने रजनी को अनपढ और पागल करार दे दिया। उन्होंने कहा, ‘रजनीकांत महामूर्ख हैं, अनपढ हैं, भारत और पाकिस्तान का संविधान सामने रखोगे तो उसे पता नहीं चलेगा कि कौन सा किस देश का है।’ वहीं, स्वामी ने अपने ट्वीट में भी रजनीकांत की एंट्री को लेकर निशाना साधा। स्वामी ने लिखा- ज्यादातर तमिल लोग चुपचाप उनके विचार का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि अब लोग तमिलनाडु की राजनीति सिनेमा सितारों को पैराशूट से आने की इजाजत नहीं देना चाहते हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी स्वामी ने रजनीकांत पर निशाना साधते हुए उन्हें तमिलनाडु के सीएम के लिए ‘अनुपयुक्त’ बताया था। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने 18 मई को मीडिया द्वारा राजनीति में आने को लेकर किए गए सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया था। पत्रकारों के रजनीकांत द्वारा हाल के कमेंट और राजनीति में आने से जुडे सवाल किए जाने पर सुपरस्टार ने कहा, ‘कृपया करके राजनीति से जुडे सवाल ना पूछें।’ करीब आठ साल बाद अपने प्रशंसकों से मिले रजनीकांत ने कहा था कि वो अगली मीटिंग में अपने प्रशंसकों से बातचीत करके राजनीति में आने को लेकर निर्णय लेंगे साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । एनआईए ने विध्वंसक गतिविधियों में कथित संलिप्तता एवं लश्कर ए तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद से फंड प्राप्त करने के आरोप में सैयद अली शाह गिलानी समेत कश्मीर के कट्टरपंथी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की है।  एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पीई में जिन अन्य लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं, उनमें नईम खान, फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे और तहरीक ए हुर्रियत के गाजी जावेद बाबा शामिल हैं। नईम खान को टीवी पर एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों से धन प्राप्त करने की बात कथित रूप से स्वीकार करते देखा गया था।  इस संबंध में कश्मीर घाटी में सक्रिय अलगाववादी समूहों के नेताओं एवं एक टीवी रिपोर्टर के बीच बातचीत की रिकॉर्डिग संबंधी समाचार का भी संज्ञान लिया गया है। प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि अलगाववादी सुरक्षा बलों पर पथराव करने, जन संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और स्कूलों एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में आग लगाने समेत कश्मीर घाटी में विध्वंसक गतिविधियां करने के लिए पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद से फंड प्राप्त कर रहे थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

देहरादून । उत्तराखंड में चमोली जिले में जोशीमठ के समीप हाथीपहाड़ की चोटी से आये मलबे के कारण शुक्रवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिये अवरूद्ध हो गया। बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्सखलन से करीब 15000 तीर्थयात्री फंस गए। चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि सीमा सडक़ संगठन के जवान मलबे को साफ करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ की यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिये उन्हें जोशीमठ, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, गोविंदघाट और बद्रीनाथ में ही सुविधाजनक स्थानों पर ठहरने को कहा गया है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) का कहना है कि सडक़ को दोबारा चालू करने में 2 दिन तक का वक्त लग सकता है।  शुक्रवार की दोपहर को करीब 3.30 बजे जोशीमठ से करीब 8 किलोमीटर दूर विष्णुप्रयाग के पास पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा सडक़ पर आ गिरा। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन पहाड़ी टूटने से बद्रीनाथ का रास्ता बंद हो गया है। सडक़ का करीब 150 मीटर का हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है। पहाड़ का ये हिस्सा पिछले 2 दिनों से दरक रहा था। लिहाजा यात्रियों को दुर्घटनास्थल से करीब 200 मीटर पीछे ही रोक दिया गया था। हादसे की वजह से करीब 15 हजार यात्री बद्रीनाथ धाम के रास्ते में फंस गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने उनके ठहरने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों को वहीं रुकने के लिए कहा गया है। रास्तों में खड़ी गाडय़िों को भी रोके रखने के आदेश दिये गए हैं। हालत ये है कि देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु अब सडक़ के दोनों ओर बैठकर इंतजार कर रह रहे हैं। कुछ लोग रास्ते से ही लौटने की भी तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये वही जगह है जहां साल 2015 में भी भूस्सखलन हुआ था। तब भी ये रास्ता करीब 1 हफ्ते तक बंद रहा था। उस वक्त की सरकार ने यात्रियों को निकालने के लिए सब्सिडी पर हेलीकॉप्टर यात्राएं शुरू करवाई थीं। इस बार बीआरओ के अधिकारी सडक़ को 2 दिनों मे दोबारा खोलने का दावा कर रहे हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । लिकर बैरन विजय माल्या के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने गुरूवार को महाराष्ट्र में उनका करीब 100 करोड रूपए का फॉर्म हाऊस जब्त कर लिया। यह परिसंपत्ति महाराष्ट्र के रायगढ जिले के अलीबाग में 17 एकड में फैला है।  बता दें, इस फॉर्म हाऊस को पिछले साल सितंबर में भी धनशोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत जब्त किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने इस परिसंपत्ति के मालिकों द्वारा अपीलीय प्राधिकार से राहत अस्वीकार कर दिए जाने के बाद इस साल अप्रैल में इसे खाली करने का आदेश जारी किया था। निदेशालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह संपत्ति असल में मंडवा फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम है, जिसका वास्तविक नियंत्रण माल्या के पास है। इसका कानूनी मूल्य 25 करोड रूपए है जबकि बाजार मूल्य 100 करोड से अधिक है। निदेशालय के मुंबई स्थित जोनल ऑफिस से अधिकारियों की एक टीम ने गुरूवार को समुद्र तट के पास स्थित इस परिसंपत्ति पर कब्जा आदेश का पोस्टर चिपका दिया। निदेशालय माल्या और अन्य के खिलाफ आईडीबीआई बैंक से करीब 900 करोड की धोखाधडी मामले की जांच कर रहा है। निदेशालय के बयान में कहा गया है कि परिसंपत्ति पर उसका कब्जा शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हेग । कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस से बडा झटका मिला है। आईसीजे ने कहा कि जाधव को काउंसलर एक्सेस दिया जाए। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने जाधव मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि पाकिस्तान यह तय करेगा की जाधव को फांसी नहीं दी जाएगी। साथ ही कोर्ट ने कहा कि स्थिति यथावत रखी जाएगी। हालांकि सजा पर रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को कहा कि भारत को दुनिया के समक्ष बेनकाब किया जाएगा।  आईसीजे ने कहा कि भारत की मांग विएना संधि के तहत सही है। उसे अपने नागरिक की कानूनी मदद का अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि भारत ने जो मानवाधिकारों के संबंध में जो याचिका लगाई है वह पूरी तरह से ठीक मानते हैं। फैसला सुनाते आईसीजे ने कहा कि भारत और पाकिस्तान विएना संधि के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही कोर्ट ने कहा कि आखिरी फैसले तक पाकिस्तान जाधव के खिलाफ कोई और कार्रवाई न करे। बता दें, भारत जाधव के मामले को अंतराष्ट्रीय न्यायालय में ले गया है और पाकिस्तान पर वियना समझौता का उल्लंघन करने तथा लेशमात्र सबूत के बगैर जाधव को दोषी ठहराने के लिए बेतुका मुकदमा चलाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा था कि वह अस्थायी उपाय के लिए भारत के अनुरोध पर यथाशीघ्र अपना आदेश जारी करेगा। कोर्ट ने कहा, सार्वजनिक बैठक में जिस तारीख को आदेश जारी किया जाएगा, उस बारे में दोनों पक्षों को सूचना दे दी जाएगी। भारत ने जाधव की मौत की सजा को फौरन स्थगित करने की मांग करते हुए आशंका जताई है कि पाकिस्तान आईसीजे में सुनवाई पूरी होने से पहले ही उन्हें फांसी दे सकता है। याद रहे,जाधव को पिछले साल तीन मार्च को गिरफ्तार किया गया था और पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने कथित जासूसी एवं विध्वंसक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। आईसीजे का फैसला कानून के शासन की जीत:जेटली केंद्रीय वित्त व रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कुलभूषण जाधव मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले को कानून के शासन की जीत करार दिया और कहा कि पाकिस्तान में जाधव के खिलाफ सुनवाई न्याय का मखौल है। उन्होंने कहा,अंतर्राष्ट्रीय कानून के इतिहास में यह फैसला कानून के शासन की बड़ी जीत है। रक्षा मंत्री ने कहा, जो आदेश आया, वह उस तथ्य की महत्ता पर प्रकाश डालता है कि जब किसी व्यक्ति को कथित तौर पर आरोपी बनाया जाता है, तो उसके पास अपने बचाव का पूरा अधिकार होता है..जब तक प्रभावी बचाव का अधिकार नहीं दिया जाता, तब तक सुनवाई निष्पक्षता का भरोसा पैदा नहीं करती। जाधव को बचाने की दिशा में पहला कदम:विदेश मंत्रालय भारत ने गुरुवार को कहा है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में आया अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का फैसला जाधव को न्याय दिलाने की दिशा में पहला अहम कदम है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का अंतिम फैसला आने तक जाधव सुरक्षित हैं। आईसीजे का फैसला आने के कुछ ही देर बाद बागले ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारत के अनुरोध पर आईसीजे द्वारा मामले में दी गई अस्थायी राहत जाधव को न्याय दिलाने की दिशा में पहला अहम कदम है। पाकिस्तान की प्रतिक्रिया...  हालांकि सजा पर रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को कहा कि इस्लामाबाद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायक्षेत्र को नहीं स्वीकार करता। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने भारत पर बरसते हुए कहा कि वह जाधव का मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ले जाकर अपना असली चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, भारत को दुनिया के समक्ष बेनकाब किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि जाधव ने एक बार नहीं,दो बार अपने अपराधों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले ही आईसीजे को सूचित कर चुका है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे मामलों में उसके न्यायक्षेत्र को स्वीकार नहीं करता। दुनिया टीवी के अनुसार जकारिया ने कहा, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारतीय जासूस के खिलाफ ठोस सबूत पेश करेगा।  इसके पहले जकारिया ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत जाधव के मामले को मानवीय मुद्दे के रूप में पेश कर रहा है ताकि भारत आतंकवाद को हवा देने की अपनी भूमिका से विश्व का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का रूख स्पष्ट है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडा मामला है। उन्होंने कहा कि आईसीजे में पाकिस्तान का जवाब विएना संधि की धारा 36 (2) के अनुरूप है कि पाकिस्तान इस मामले में आईसीजे के न्यायक्षेत्र को मान्यता नहीं देता। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More