BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जम्मू कश्मीर : हंदवाड़ा में 4 आतंकी ढेर, मुठभेड़ में 3 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर : हंदवाड़ा में 4 आतंकी ढेर, मुठभेड़ में 3 जवान शहीदहंदवाड़ा । सेना के जांबाज़ जवानों ने एक बार फिर कश्मीर के हंदवाड़ा में एलओसी से घुसपैठ की आतंकी कोशिश नाकाम कर दी। इस मुठभेड में चार आतंकी ढेर कर दिए गए, लेकिन हमारे तीन जवान भी इस कार्रवाई में शहीद हो गए।

हंदवाड़ा में पाक सीमा से लगे नौगाम सेक्टर में एलओसी पर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाके का चप्पा चप्पा छाना जा रहा है। नौगाम सेक्टर में आज सुबह से एनक़ाउंटर चल रहा था, इसमें सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकी मुठभेड़ में तीन जवान भी शहीद हो गए।

सुरक्षाबलों ने मौके से चार हथियार और गोलियों की बड़़ी खेप भी बरामद की है। सुरक्षाबलों को कल खबर मिली थी कि नौगाम सेक्टर में एलओसी से आतंकियों का एक गु्रप घुसपैठ की फिराक में हैं। एलओसी से लगे इलाके में घेराबंदी शुरू की गई तो जंगलों में छिपे आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।कश्मीर में हालात बिगाडऩे के लिये पाकिस्तान ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है और पिछले कुछ दिनों से लगातार सीजफायर तोड़ रहा है, ताकि आतंकियों की घुसपैठ आसानी करवाई जा सके।

नौगाम आतंकी मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर विपक्ष मोदी सरकार को घेरने में जुटा है, वहीं सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि सरकार के सख्त रवैये का असर है कि आतंकियों की घुसपैठ सीमा पर ही नाकाम कर दी जा रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More