BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हाफिज सईद से धन लेने का आरोप, हुर्रियत नेता गिलानी पर मामला दर्ज

हाफिज सईद से धन लेने का आरोप, हुर्रियत नेता गिलानी पर मामला दर्जनई दिल्ली । एनआईए ने विध्वंसक गतिविधियों में कथित संलिप्तता एवं लश्कर ए तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद से फंड प्राप्त करने के आरोप में सैयद अली शाह गिलानी समेत कश्मीर के कट्टरपंथी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की है। 

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पीई में जिन अन्य लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं, उनमें नईम खान, फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे और तहरीक ए हुर्रियत के गाजी जावेद बाबा शामिल हैं। नईम खान को टीवी पर एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों से धन प्राप्त करने की बात कथित रूप से स्वीकार करते देखा गया था। 

इस संबंध में कश्मीर घाटी में सक्रिय अलगाववादी समूहों के नेताओं एवं एक टीवी रिपोर्टर के बीच बातचीत की रिकॉर्डिग संबंधी समाचार का भी संज्ञान लिया गया है। प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि अलगाववादी सुरक्षा बलों पर पथराव करने, जन संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और स्कूलों एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में आग लगाने समेत कश्मीर घाटी में विध्वंसक गतिविधियां करने के लिए पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद से फंड प्राप्त कर रहे थे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More