देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लंदन । ब्रिटेन के मैनचेस्टर में म्यूजिक कन्सर्ट के दौरान हुए आतंकी हमले के बाद ब्रिटेन में फिर से आतंकी हमले का खतरा बताया गया है। इसके मद्देनजर वहां अलर्ट का लेवल बढाकर क्रिटिकल कर दिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार रात को मैनचेस्टर के एरीना में एक म्यूजिक कन्सर्ट के दौरान आत्मघाती विस्फोट हुआ। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई। अब फिर से आतंकी हमले की आशंका के चलते अलर्ट का लेवल सिवियर से बढाकर क्रिटिकल कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए सेना को तैनात करने का फैसला लिया गया है।
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीसा ने कल मंगलवार को सुरक्षा बढाने के लिए सेना और सशसस्त्र बलों के इस्तेमाल की बात कही। टरीसा में ने कहा कि मुख्य जगहों पर सशस्त्र बलों के जवानों को तैनात किया जाएगा ताकि पुलिस को फिलहाल पेट्रोलिंग के काम से मुक्त रखा जा सके। साथ ही पीएम ने कहा कि कॉन्सर्ट और खेलों के आयोजन जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में सेना के जवानों को तैनात किया जाएगा। साथ ही मे ने कहा कि ब्रिटेन में फिर से आतंकी हमले की आशंका बहुत ज्यादा है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले जून 2007 में ब्रिटेन में अलर्ट का सबसे ऊंचा लेवल किया गया था। पीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि खतरे के अलर्ट का लेवल तय करने वाली आत्मनिर्भर संस्था ने अनुशंसा की है कि लेवल को सिवियर से बढाकर क्रिटिकल कर दिया जाए। खतरे का लेवल बढाकर क्रिटिकल किए जाने पर माना जा रहा है कि ब्रिटिश सरकार को फिर से आतंकी हमले की आशंका है और सरकार को लगता है कि किसी भी वक्त आतंकी हमला हो सकता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी