BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

माल्या को फिर झटका, महाराष्ट्र में 100 करोड का फार्म हाऊस जब्त

माल्या को फिर झटका, महाराष्ट्र में 100 करोड का फार्म हाऊस जब्तनई दिल्ली । लिकर बैरन विजय माल्या के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने गुरूवार को महाराष्ट्र में उनका करीब 100 करोड रूपए का फॉर्म हाऊस जब्त कर लिया। यह परिसंपत्ति महाराष्ट्र के रायगढ जिले के अलीबाग में 17 एकड में फैला है। 

बता दें, इस फॉर्म हाऊस को पिछले साल सितंबर में भी धनशोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत जब्त किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने इस परिसंपत्ति के मालिकों द्वारा अपीलीय प्राधिकार से राहत अस्वीकार कर दिए जाने के बाद इस साल अप्रैल में इसे खाली करने का आदेश जारी किया था। निदेशालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह संपत्ति असल में मंडवा फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम है, जिसका वास्तविक नियंत्रण माल्या के पास है। इसका कानूनी मूल्य 25 करोड रूपए है जबकि बाजार मूल्य 100 करोड से अधिक है। निदेशालय के मुंबई स्थित जोनल ऑफिस से अधिकारियों की एक टीम ने गुरूवार को समुद्र तट के पास स्थित इस परिसंपत्ति पर कब्जा आदेश का पोस्टर चिपका दिया। निदेशालय माल्या और अन्य के खिलाफ आईडीबीआई बैंक से करीब 900 करोड की धोखाधडी मामले की जांच कर रहा है। निदेशालय के बयान में कहा गया है कि परिसंपत्ति पर उसका कब्जा शांतिपूर्ण तरीके से हो गया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More