BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रपति, सोनिया, राहुल ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, मिस करते हैं पिता को

राष्ट्रपति, सोनिया, राहुल ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, मिस करते हैं पिता कोनई दिल्ली । राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई अन्य प्रमुख लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री की 26वीें पुण्य तिथि पर उनकी समाधि वीर भूमि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सोनिया गांधी ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की महिला कांग्रेस के हस्ताक्षार अभियान को समर्थन देते हुये उस पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की। महिला कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण देने के लिये आज वीर भूमि से राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को भारत के सबसे प्रसिद्ध राजनैतिक परिवार में हुआ था। मात्र 40 साल की उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बने, 80 प्रतिशत सीटें जीत कर लोकसभा चुनाव की सबसे बडी जीत हांसिल की, देश में कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 21 मई 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनाव प्रचार के दौरान एल टी टी ई के आत्मघाती हमलावरों ने राजीव गांधी की हत्या कर दी। राजीव गांधी की हत्या तब की गई थी अब वो आने वाले आम चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। राजीव गांधी की हत्या के पीछे श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे का हाथ था। लिट्टे से जुडी महिला धनु ने मानव बम बनकर राजीव गांधी का पैर छुने के बहाने खुद को उडा लिया था। इस घटना में राजीव गांधी के अलावा भी कई और लोगों की मौत हुई थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी ने लिखा है, ‘आज अपने पिता जी को याद कर रहा हूं, राजीव गांधी प्यार करुणा और उदारता के प्रतीक थे, हम उन्हें याद करते हैं।’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More