देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
आगरा । दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने को लेकर चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं। हालांकि रजनीकांत की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई संकेत नहीं दिए गए हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसको लेकर कयास लगाए जा रहे और आए दिन बयानबाजी की जा रही। रजनीकांत ने बीते दिनों कहा था कि वह प्रशंसकों से चर्चा करने के बाद निर्णय लेंगे कि वह राजनीति में आएंगे या नहीं। पिछले दिनों ऐसे समाचार भी थे कि भाजपा उनको अपने साथ लाना चाहती है। लेकिन पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रजनीकांत के राजनीति में प्रवेश को लेकर जो बयान दिया उससे भाजपा की इन कोशिशों को झटका लग सकता है। शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रजनीकांत के राजनीति में आने को लेकर बयान देते हुए उन्हें ‘महामूर्ख’ बताया। यही नहीं, स्वामी ने उन्हें ‘अनपढ’ और ‘पागल’ भी कहा। रजनीकांत की ओर से स्वामी के बयान को लेकर कोई प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसे लेकर उनके समर्थक नाराज हो सकते हैं।
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा से राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी शनिवार को यूपी के आगरा एक कार्यक्रम के सिलसिले में गए थे। जब पत्रकारों ने रजनीकांत के राजनीति में आने को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानने चाहिए तो स्वामी ने रजनी को अनपढ और पागल करार दे दिया। उन्होंने कहा, ‘रजनीकांत महामूर्ख हैं, अनपढ हैं, भारत और पाकिस्तान का संविधान सामने रखोगे तो उसे पता नहीं चलेगा कि कौन सा किस देश का है।’ वहीं, स्वामी ने अपने ट्वीट में भी रजनीकांत की एंट्री को लेकर निशाना साधा। स्वामी ने लिखा- ज्यादातर तमिल लोग चुपचाप उनके विचार का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि अब लोग तमिलनाडु की राजनीति सिनेमा सितारों को पैराशूट से आने की इजाजत नहीं देना चाहते हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी स्वामी ने रजनीकांत पर निशाना साधते हुए उन्हें तमिलनाडु के सीएम के लिए ‘अनुपयुक्त’ बताया था। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने 18 मई को मीडिया द्वारा राजनीति में आने को लेकर किए गए सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया था। पत्रकारों के रजनीकांत द्वारा हाल के कमेंट और राजनीति में आने से जुडे सवाल किए जाने पर सुपरस्टार ने कहा, ‘कृपया करके राजनीति से जुडे सवाल ना पूछें।’ करीब आठ साल बाद अपने प्रशंसकों से मिले रजनीकांत ने कहा था कि वो अगली मीटिंग में अपने प्रशंसकों से बातचीत करके राजनीति में आने को लेकर निर्णय लेंगे
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत की राजनीति में विचारधाराओं का पतन और ‘जातिस्तान’ का उदय
ब्रह्मलीन स्वामी गोकुलानंद महाराज का मना त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव
ग्राम पंचायतों में नफरत की राजनीति, वोट नहीं तो काम नहीं!