BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तेलंगाना । यूपी इलेक्शन में मिली करारी हार के बाद घटने जनाधार के बीच लगता है कि आजकल सभी ने राहुल गांधी को गंभीरता से लेना मुनासिब नहीं समझा है। तेलंगाना के मंत्री टी रामा राव ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है।रामा राव ने कहा कि तेलंगाना विधानसभा तो दूर की कौड़ी है पहले अपने संसदीय क्षेत्र की चार सीटें जीतकर तो बता दें। आपको बता दें कि टी रामा राव तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के बेटे हैं।उन्होंने एक कार्यक्रम के संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। आगे वह यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि राहुल राजनीति के लिए ही बेमतलब हैं, केवल विपक्ष ही नहीं देश की जनता ने भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि क्या राज्य का गठन केवल उनके परिवार के फायदे के लिए हुआ है और बीते तीन साल में तेलंगाना के लोगों के सपने पूरे नहीं हो पाए हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंदन । भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हुई अलग-अलग तीन घटनाओं के बाद लंदन के लोगों दहशत में है। यहां के लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे लोगों पर एक शख्स ने वैन चढ़ा दी। दो अन्य इलाकों में भी हमले किए गए। पुलिस ने इन्हें आतंकी हमला करार दिया है। लंदन हमलों में शामिल 3 हमलावरों को पुलिस ने मार गिराया है। शहर के बॉरो मार्केट में लोगों पर चाकू से हमला करने के बाद आतंकी हमलावरों ने लंदन ब्रिज पर अपनी तेज रफ्तार गाड़ी पैदल चल रहे यात्रियों पर चढ़ा दी। लंदन पुलिस ने इन दोनों हमलों में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। मृतकों की संख्या का आंकड़ा और बढ़ सकता है। इन दोनों वारदातों में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। एक ओर लंदन में जहां शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, आईएसआईएस लंदन में हुए हमलों का जश्न मना रहा है।  लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हवाले से बताया कि लंदन ब्रिज के पास बोरो बाजार और वॉक्सहॉल में चाकू से हमले की भी घटनाएं हुई हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अधिकारियों को वॉक्सहॉल में हुई घटना की जानकारी के बाद मौके पर भेज दिया गया है। प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि वह इन मामलों के संदर्भ में पुलिस और सुरक्षाबलों के संपर्क में हैं और इन हमलों को आतंकवादी हमला माना जा सकता है। थेरेसा ने कहा, जांच बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं पुलसि और आपातकाल सेवाओं का आभार जताती हूं जो घटनास्थल पर मुस्तैद हैं। हमारी संवेदनाएं पीडि़तों के साथ हैं। लंदन पुलिस का कहना है कि लंदन ब्रिज पर पैदल यात्रियों को टक्कर मारने और चाकू से हमला करने वाली घटनाएं आतंकवादी घटनाएं थीं। लंदन पुलिस ने ट्वीट कर लंदन ब्रिज और बोरो बाजार पर हमले की घटनाओं को आतंकवादी घटनाएं करार दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने थेरेसा के कार्यालय के हवाले से बताया कि ब्रिटेन सरकार की कोबरा आपातकाल समिति की बैठक इसी पर केंद्रित होगी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि लंदन ब्रिज और बोरो बाजार आतंकवादी घटनाएं थे लेकिन ऐसा लगता है कि वॉक्सहॉल में हुई घटना को इन दोनों घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद लंदन ब्रिज को बंद कर दिया गया। बसों के मार्गो में बदलाव किाय गया है और पास के साउथवार्क ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है। बीबीसी के रिपोर्टर हॉली जोन्स का कहना है कि वैन को एक पुरूष चला रहा था और वैन की रफ्तार 50 मील प्रतिघंटा थी। जोन्स उस समय घटनास्थल पर ही मौजूद थे। जोन्स ने कहा,वैन मेरे सामने से ही निकली और उसने पांच से छह लोगों को टक्कर मार दी। वैन ने दो लोगों को मेरेर सामने ही टक्कर मारी। लंदन ब्रिज की घटना का गवाह बने एक जोड़े ने कहा, हमने एक शख्स को देखा, वह दूसरे शख्स पर चाकू से हमला कर रहा था। उशने तीन बार उस पर चाकू से वार किया। फेसबुक ने अपने सेफ्टी फीचर को एक्टिव कर दिया। इसे द अटैक इन लंदन, यूनाइटेड किंगडम नाम दिया गया है।  ट्रंप बोले-ब्रिटेन के लोगों की हर संभव मदद करेगा यूएस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन हमलों पर सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि उनका देश ब्रिटेन के लोगों की हरसंभव मदद करेगा। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, अमेरिका, लंदन और ब्रिटेन की जो भी मदद कर सकता है, वह करेगा। हम आपके साथ हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर कहा,हमें चौकस रहने की जरूरत है। अदालतों को हमारे अधिकार लौटाने चाहिए। हमें यात्रा प्रतिबंध को उच्च स्तर पर प्रभावी करने की जरूरत है। पहले भी हुआ था आतंकवादी हमला गौरतलब है कि लंदन के मैनचेस्टर में ही 22 मई को आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिटेन सरकार ने मैनचेस्टर हमले के मद्देनजर आतंकी अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया था और पुलिस की सहायता के लिए सेना की तैनाती भी कर दी थी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आयकर विभाग ने शुक्रवार को दैनिक अखबारों में बडे विज्ञापन प्रकाशित करवाए हैं जिनके जरिए लोगों को दो लाख रूपए से अधिक के नकद लेनदेन के प्रति आगाह किया है। कहा गया कि इस तरह के लेनदेन में जिस व्यक्ति को नकद राशि प्राप्त होगी, उसे उतना ही जुर्माना देना होगा।  विभाग ने ये भी कहा है कि किसी को यदि इस तरह के लेनदेन की जानकारी मिलती है तो वे इसका ब्यौरा विभाग के विशेष ईमेल अड्रेस पर भेज दें। हालांकि यह अंकुश सरकार की किसी प्राçप्त, बैंकिंग कंपनी, डाकघर बचत बैंक या सहकारी बैंक पर लागू नहीं होगा।  याद रहे, सरकार ने वित्त अधिनियम, 2017 के तहत एक अप्रैल, 2017 से दो लाख रूपये से अधिक के नकद लेनदेन पर रोक लगा दी है। इनकम टैक्स कानून में नई शामिल धारा 269 एसटी एक दिन में इतने नकद लेनदेन पर रोक लगाती है। यह किसी एक व्यक्ति द्वारा एक मामले में दो लाख रूपये से अधिक के लेनदेन पर प्रतिबंध लगाती है। विभाग ने अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों में कहा है कि धारा 269 एसटी का उल्लंघन करने पर नकद राशि प्राप्त करने वाले पर इतना ही जुर्माना लगेगा। एक निश्चित सीमा से अधिक के नकद लेनदेन पर प्रतिबंध का मकसद कालेधन पर अंकुश लगाना है।  वित्त वर्ष 2017-18 के बजट में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने तीन लाख रूपये से अधिक के नकद लेनदेन पर रोक लगाने का प्रस्ताव किया था। वित्त विधेयक में संशोधन के तहत इस सीमा को कम कर दो लाख रूपये कर दिया गया। वित्त विधेयक लोकसभा में मार्च में पारित हुआ। साभार-khaskhabar.com  

Read More

पेरिस । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चार विदेशी दौरे पर है। पीएम मोदी रूस के बाद अब फ्रांस पहुंच गए है। अपनी देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी आज तडक़े लगभग 3:15 बजे फ्रांस की राजधान पेरिस पहुंचे। पीएम मोदी इस दौरान फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मैन्युअल मैक्रों से भी मुलाकात करेंगे।  पीएम की फ्रांस यात्रा को दोनों देशों के आपसी संबंधों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फ्रांस रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु एवं नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी विकास, और रेलवे क्षेत्र में भारत का 9वां सबसे बड़ा निवेशक और साझेदार है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान फ्रांस से आतंकवाद, एनएसजी में भारत की सदस्यता और क्लाइमेट चेंज से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर रूस का धन्यवाद दिया। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, शुक्रिया रूस। आयोजनों से भरी इस यात्रा में कई कार्यक्रम और फलदायी बैठकें हुईं। इससे भारत-रूस मित्रता और मजबूत होगी। मोदी ने अपनी रूस यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की तथा यहां इंटरनैशनल इकनॉमिक फोरम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रूस के अलावा जर्मनी तथा स्पेन की यात्रा भी की। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मास्को । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने गुरूवार को आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर तथा ऊर्जा और व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक बातचीत की। अपनी मुलाकात की शुरूआत में मोदी ने पुतिन से कहा कि वह प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन के गृहनगर आकर खुश हैं। पहली बार रूस में भारत-रूस शिखरवार्ता मॉस्को से बाहर सेंट पीटर्सबर्ग में हो रही है।  प्रधानमंत्री ने कहा, सामान्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय संबंध ऊपर नीचे होते रहते हैं लेकिन इतिहास गवाह है कि भारत-रूस संबंधों में कोई उतार चढाव नहीं आया। मोदी ने भारत को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सदस्यता दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए रूस के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। पुतिन ने कहा कि भारत एक सप्ताह में एससीओ का पूर्णरूपेण सदस्य बन जाएगा।  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि भारत के साथ उनके देश का रिश्ता विश्वास पर आधारित है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान और अन्य देशों के साथ रूस के बढ़ते संबंधों से दोनों देशों के बीच रिश्ता फीका नहीं होगा। पुतिन ने कहा कि दुनिया में कोई अन्य देश ऎसा नहीं है, जिसके साथ रूस का मिसाइल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इतना गहरा सहयोग है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां से भी आतंकवाद का खतरा आएगा, वह स्वीकार्य नहीं होगा। रूस आतंकवाद से लडाई में भारत को पूरा समर्थन करेगा। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि रूस के पाकिस्तान के साथ किसी तरह के निकट सैन्य संबंध नहीं हैं। भारत के सभी हितों का रूस पूरा सम्मान करता है।  मोदी ने पुतिन के साथ बातचीत में सुबह द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों के स्मारक के अपने दौरे का जिक्र किया। उन्होंने पुतिन से कहा, आप ऎसे नेता हैं जिसके परिवार ने बलिदान दिया। आपके भाई ने शहादत दी थी। पुतिन के भाई 70 साल पहले द्वितीय विश्व युद्ध में लेनिनग्राड हमले में मारे गये थे। उन्होंने युद्ध स्मारक जाने के लिए मोदी का आभार जताया और कहा कि रूस की जनता के दिल में ऎसी जगहों के लिए खास महत्व है।  भारत और रूस के बीच तमिलनाडु के कुडनकुलम में न्यूक्लियर पावर प्लांट की दो नई यूनिटों के लिए एग्रीमेंट लंबे इंतजार के बाद फाइनल हो गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत के बाद सेंटपीटर्सबर्ग घोषणापत्र जारी किया गया। इसमें बताया गया कि दोनों देशों ने कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट की पांचवीं और छठी यूनिट के जनरल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट फाइनल कर दिया है। पहली और दूसरी यूनिटों में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि तीसरी और चौथी का काम चल रहा है। न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में मेंबरशिप के लिए भारत की अर्जी का रूस ने स्वागत किया है और इसमें साथ देने का फैसला किया है। मास्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने गुरूवार को आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर तथा ऊर्जा और व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक बातचीत की। अपनी मुलाकात की शुरूआत में मोदी ने पुतिन से कहा कि वह प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन के गृहनगर आकर खुश हैं। पहली बार रूस में भारत-रूस शिखरवार्ता मॉस्को से बाहर सेंट पीटर्सबर्ग में हो रही है।  प्रधानमंत्री ने कहा, सामान्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय संबंध ऊपर नीचे होते रहते हैं लेकिन इतिहास गवाह है कि भारत-रूस संबंधों में कोई उतार चढाव नहीं आया। मोदी ने भारत को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सदस्यता दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए रूस के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। पुतिन ने कहा कि भारत एक सप्ताह में एससीओ का पूर्णरूपेण सदस्य बन जाएगा।  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि भारत के साथ उनके देश का रिश्ता विश्वास पर आधारित है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान और अन्य देशों के साथ रूस के बढ़ते संबंधों से दोनों देशों के बीच रिश्ता फीका नहीं होगा। पुतिन ने कहा कि दुनिया में कोई अन्य देश ऎसा नहीं है, जिसके साथ रूस का मिसाइल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इतना गहरा सहयोग है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां से भी आतंकवाद का खतरा आएगा, वह स्वीकार्य नहीं होगा। रूस आतंकवाद से लडाई में भारत को पूरा समर्थन करेगा। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि रूस के पाकिस्तान के साथ किसी तरह के निकट सैन्य संबंध नहीं हैं। भारत के सभी हितों का रूस पूरा सम्मान करता है।  मोदी ने पुतिन के साथ बातचीत में सुबह द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों के स्मारक के अपने दौरे का जिक्र किया। उन्होंने पुतिन से कहा, आप ऎसे नेता हैं जिसके परिवार ने बलिदान दिया। आपके भाई ने शहादत दी थी। पुतिन के भाई 70 साल पहले द्वितीय विश्व युद्ध में लेनिनग्राड हमले में मारे गये थे। उन्होंने युद्ध स्मारक जाने के लिए मोदी का आभार जताया और कहा कि रूस की जनता के दिल में ऎसी जगहों के लिए खास महत्व है।  भारत और रूस के बीच तमिलनाडु के कुडनकुलम में न्यूक्लियर पावर प्लांट की दो नई यूनिटों के लिए एग्रीमेंट लंबे इंतजार के बाद फाइनल हो गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत के बाद सेंटपीटर्सबर्ग घोषणापत्र जारी किया गया। इसमें बताया गया कि दोनों देशों ने कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट की पांचवीं और छठी यूनिट के जनरल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट फाइनल कर दिया है। पहली और दूसरी यूनिटों में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि तीसरी और चौथी का काम चल रहा है। न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में मेंबरशिप के लिए भारत की अर्जी का रूस ने स्वागत किया है और इसमें साथ देने का फैसला किया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आज सुबह करीब 4.25 बजे भूकंप आया। अभीतक प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक तक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए हैं। 4.7 रिक्टर पैमाने की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में जमीन से 10 किमी नीचे था। अभीतक कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आज तडक़े जब दिल्ली और इससे सटे इलाकों में लोग गहरी नींद में डूबे हुए थे तब अचानक लगे झटकों ने उन्हें चौंका दिया। राजधानी से सटे हरियाणा के रोहतक जिले में आए भूकंप ने आसपास के इलाकों को हिला दिया।  फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगने पर जागे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। रोहतक में जब अलसुबह अचानक पंखे, खिडक़ी-दरवाजे हिलने लगे तो लोग घबरा गए। वे घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर इस भूकंप के बारे में पुष्टि करनी चाही तो कुछ ने अपने अनुभव साझा किए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने शुक्रवार को दैनिक अखबारों में बडे विज्ञापन प्रकाशित करवाए हैं जिनके जरिए लोगों को दो लाख रूपए से अधिक के नकद लेनदेन के प्रति आगाह किया है। कहा गया कि इस तरह के लेनदेन में जिस व्यक्ति को नकद राशि प्राप्त होगी, उसे उतना ही जुर्माना देना होगा।    विभाग ने ये भी कहा है कि किसी को यदि इस तरह के लेनदेन की जानकारी मिलती है तो वे इसका ब्यौरा विभाग के विशेष ईमेल अड्रेस पर भेज दें। हालांकि यह अंकुश सरकार की किसी प्राçप्त, बैंकिंग कंपनी, डाकघर बचत बैंक या सहकारी बैंक पर लागू नहीं होगा।    याद रहे, सरकार ने वित्त अधिनियम, 2017 के तहत एक अप्रैल, 2017 से दो लाख रूपये से अधिक के नकद लेनदेन पर रोक लगा दी है। इनकम टैक्स कानून में नई शामिल धारा 269 एसटी एक दिन में इतने नकद लेनदेन पर रोक लगाती है। यह किसी एक व्यक्ति द्वारा एक मामले में दो लाख रूपये से अधिक के लेनदेन पर प्रतिबंध लगाती है। विभाग ने अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों में कहा है कि धारा 269 एसटी का उल्लंघन करने पर नकद राशि प्राप्त करने वाले पर इतना ही जुर्माना लगेगा। एक निश्चित सीमा से अधिक के नकद लेनदेन पर प्रतिबंध का मकसद कालेधन पर अंकुश लगाना है।    वित्त वर्ष 2017-18 के बजट में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने तीन लाख रूपये से अधिक के नकद लेनदेन पर रोक लगाने का प्रस्ताव किया था। वित्त विधेयक में संशोधन के तहत इस सीमा को कम कर दो लाख रूपये कर दिया गया। वित्त विधेयक लोकसभा में मार्च में पारित हुआ।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । वर्षो विपक्ष में रहते नेहरू व कांग्रेस को आरोपों में घेरती रही भाजपा की सरकार ने पहली बार कहा है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मौत एक विमान दुर्घटना में 1945 में ताइवान में हुई थी। नेताजी के परिजन केंद्र सरकार के इस जवाब से नाखुश हैं।  सरकार ने ये बात एक आरटीआई आवेदन के जवाब में बताई है। यह आरटीआई आवेदन सायक सेन नामक शख्स ने दायर की थी जिसके जवाब में गृह मंत्रालय ने जवाब भेजा है। आरटीआई में पूछे गए सवाल के जवाब में साफ तौर पर कहा गया है कि नेताजी की मौत 18 अगस्त 1945 को हुई थी।  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जवाब में कहा है, शहनवाज कमेटी, जस्टिस जीडी खोसला कमीशन और जस्टिस मुखर्जी कमीशन की रिपोर्ट देखने के बाद सरकार इस नतीजे पर पहुंची है कि नेताजी 1945 में विमान दुर्घटना में मारे गए थे।  गृह मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा है, मुखर्जी कमीशन की रिपोर्ट के पृष्ठ संख्या 114-122 पर गुमनामी बाबा और भगवानजी के बारे में जानकारी उपलब्ध है। मुखर्जी कमीशन के अनुसार गुमनामी बाबा या भगवानजी नेताजी सुभाषचंद्र बोस नहीं थे। गृह मंत्रालय नेताजी से जुडी 37 गोपनीय फाइलें सार्वजनिक कर चुकी है।  नेताजी के प्रपौत्र, बंगाल भाजपा के नेता चंद्र कुमार बोस ने कहा है कि गृह मंत्रालय को इस मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए। नेताजी के प्रपौत्र और बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने कहा, बगैर किसी ठोस सबूत के कोई सरकार नेताजी की मौत पर अंतिम राय कैसे बना सकती है। चंद्र कुमार बोस ने कहा कि मैं पहले बोस परिवार का सदस्य हूं और फिर भाजपा का नेता। गृह मंत्रालय को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए, हम चाहते हैं कि इस मामले में एसआईटी का गठन किया जाए, जो कि जारी की गई फाइलों का अध्ययन कर सके। इसके साथ ही हम चाहते हैं कि ताइवान में मिली अस्थियों का केंद्र सरकार डीएनए टेस्ट करवाए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में बुधवार को आप विधायकों ने सरकार से बर्खास्त और पार्टी से निलंबित नेता कपिल मिश्रा की पिटाई कर दी। कपिल ने आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर दिल्ली सरकार की मुश्किलें खड़ी की थीं। आप विधायकों ने कपिल मिश्रा को विधानसभा से भी बाहर कर दिया। उनके लगातार आरोपों से गुस्साए आम आदमी पार्टी विधायकों ने कपिल को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद उनको मार्शलों के जरिए जबरन सदन के बाहर कर दिया गया। कपिल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख कर 5 मिनट का वक्त मांगा था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के घोटालों पर रामलीला मैदान में खुला विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल के भ्रष्टाचार पर बोलना चाहते थे, मगर बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने यह बात कहनी चाही, तो विधानसभा में मदनलाल और जरनैल सिंह ने मुझे मारा-पीटा।’  कपिल ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब सदन में 4-5 विधायकों ने मुझे मारा है। पूर्व मंत्री कपिल ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इशारे पर आप विधायकों ने पीटा है। उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ हाथापाई की गई। केजरीवाल के गुंडों मे मेरी छाती में लात-घूंसे मारे। इससे मेरे हाथ में चोट आई है। इसमें मदनलाल, जरनैल सिंह और अमानततुल्ला शामिल रहे।’ उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल के किसी गुंडे से नहीं डरते हैं। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि विधानसभा के अंदर आम आदमी पार्टी के चार-पांच विधायकों ने उन पर हाथ उठाया। इस घटना को देखकर सतेंद्र जैन और केजरीवाल सदन में हंस रहे थे। कपिल मिश्रा ने कहा, वह तीन जून को अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन के घोटाले का सच सबके सामने रखेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल तुम्हारे सगे संबंधियों पर छापे पड़ रहे हैं। मैं किसी गुंडे से नहीं डरती हूं। मनीष सिसोदिया ने मारने के लिए इशारा किया था।’ उन्होंने सवाल उठाया कि आप एमएलए असीम अहमद खान को भ्रष्टाचार के मामले में 1 मिनट का ऑडियो सामने आने पर ही हटा दिया गया था, लेकिन सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल चुप क्यों हैं? कपिल ने ऐलान किया कि वह 3 जून को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में प्रदर्शनी लगाएंगे, जहां वह दिल्ली सरकार और आप नेताओं के भ्रष्टाचार से जुड़े कुछ और सबूत रखेंगे। केजरीवाल पर लगाए थे दो करोड़ लेने का आरोप गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कपिल मिश्रा पार्टी से बगावत पर उतारू थे। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था। इस बारे में कपिल मिश्रा ने लोकायुक्त, एलजी और सीबीआई से शिकायत की थी। हालांकि लोकायुक्त पूछताछ में कपिल मिश्रा कोई सबूत नहीं दे पाए थे। केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद कपिल मिश्रा ने आप नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी मांगी थी। कपिल मिश्रा कई दिनों तक अनशन पर भी बैठे थे। केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन, जल बोर्ड और टेंडर घोटाले को लेकर कई आोरप भी कपिल मिश्रा ने लगाए थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के चंदे में गड़बड़ घोटाला और केजरीवाल के हवाला कारोबारियों से सांठगांठ का आरोप भी कपिल मिश्रा ने लगाया था। हालांकि आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा के सभी आरोपों को लगत बताया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मैड्रिड । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों की अपनी छह दिन की यात्रा के दूसरे चरण में आज स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद मोदी का भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दें कि 1988 के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का स्पेन का पहला दौरा है। मोदी की स्पेन यात्रा का मकसद इन देशों के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना और भारत को बदलने के लिए वहां से और निवेश आकर्षित करना है। मोदी ने स्पेन की राजधानी पहुंचने के बाद ट्विटर पर अंग्रेजी और स्पैनिश में लिखा, ‘स्पेन पहुंच गया जिसके साथ ही एक बेहद महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत की जिसका उद्देश्य स्पेन के साथ आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर करना है।’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्विटर पर लिखा, ‘होला ऐस्पाना। प्रधानमंत्री मोदी मैड्रिड पहुंच गए, करीब तीन दशकों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। एक विशेष भाव दिखाते हुए स्पैनिश विदेश मंत्री ने उनकी अगवानी की।’ मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अपने स्पैनिश समकक्ष मारियानो रखोई के साथ चर्चा करेंगे जिनमें उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्र शामिल है। मोदी स्पेन के राजा फिलिप षष्ठम से भी मिलेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘वह (मोदी) भारत में निवेश करने के इच्छुक स्पेन के शीर्ष उद्योगपतियों के साथ गोलमेज वार्ता भी करेंगे। प्रधानमंत्री की स्पेन यात्रा से भारत-स्पेन के मौजूदा दोस्ताना द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।’ मोदी स्पेन से रूस जाएंगे और सबसे आखिर में फ्रांस जाएंगे। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में कारोबार करने वाली जर्मनी के लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए मेक इन इंडिया मिटलस्टैंड (एमआईआईएम) अभियान ने जर्मनी को काफी आकर्षित किया है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आई है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ भारत-जर्मन व्यापार सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए मोदी ने कहा, जर्मनी ने मेक इन इंडिया अभियान में बड़ा योगदान दिया है। जर्मन कंपनियों को भारतीय बाजार में निवेश करने के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से सितंबर, 2015 में शुरू किया गया रणनीतिक कार्यक्रम एमआईआई मिटलस्टैंड बेहद सफल साबित हुआ है। मोदी ने कहा, जर्मनी की 83 से अधिक कंपनियों ने इस कार्यक्रम से जुडऩे की इच्छा जताई है। इनमें 73 कंपनियां कार्यक्रम का हिस्सा बन चुकी हैं, जबकि 47 कंपनियां निवेश करने के प्रारंभिक दौर में हैं। मोदी ने कहा कि इंडो-जर्मन मैनेजर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत जर्मन कंपनियों ने भारतीय बाजार में अपना निवेश बढ़ाया है और भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारियां की हैं। मोदी ने कहा, इस कार्यक्रम से भारत के 500 से अधिक प्रबंधक लाभान्वित हुए हैं। जर्मनी को वैश्विक स्तर पर भारत का सबसे अहम साझेदार बताते हुए मोदी ने भारत में कारोबार करने वाली जर्मनी की बड़ी कंपनियों के उदाहरण दिए। गौरतलब है कि जर्मनी, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने वाला सातवां सबसे बड़ा देश है। मोदी ने कहा, बोस, सीमेंस, बीएएसएफ..इन्होंने भारत में विशेष अनुसंधान एवं विकास संस्थान शुरू किए हैं। मर्सिडीज बेंज ने पुणे के चाकन में अपना दूसरा कारखान शुरू किया है, जिससे अब मर्सिडीज भारत में दोगुना (20,000 वाहन प्रति वर्ष) उत्पादन करेगी। मोदी ने विदेशी निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापार को सहज बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, पिछले सप्ताह हमने अपना विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) भंग कर दिया, ताकि विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार में आसानी से कारोबार कर सकें। भारत में 2016-17 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढक़र 60 अरब डॉलर पहुंच गया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अयोध्या । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। ज्ञातव्य है कि सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले 15 सालों में यूपी का कोई भी सीएम रामलला के दर्शन करने अयोध्या नहीं पहुंचा। इससे पहले वर्ष 2002 में यूपी के तत्कालीन सीएम राजनाथ सिंह रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे थे।  वहीं योगी के यूपी की सत्ता संभालने के बाद से ही उनकी राम जन्मभूमि की यात्रा की काफी चर्चा थी। साथ ही योगी के सीएम पद संभालने के बाद से राममंदिर का मुद्दा एक बार फिर से उठ गया। योगी के अयोध्या दौरे पर सबकी नजरें हैं। योगी आदित्यनाथ करीब 9 घंटे तक अयोध्या में रहेंगे।  ये रहेगा कार्यक्रम: योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 9.20 बजे अयोध्या के हनुमानगढी पहुंचेंगे। उसके बाद 9.20 से 11 बजे तक हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि, राम की पैड़ी एवं सरयू दर्शन करेंगे। फिर 11 बजे राम की पैड़ी, अयोध्या से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.25 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के हाल में पहुंच कर पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में फैजाबाद मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें फैजाबाद मंडल के मंत्री, सांसद एवं विधायक के अतिरिक्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देशभर में आज सभी दवा दुकानें बंद रहेगी, जिसके चलते मरीज-परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पडेगा। देश के लगभग 9 लाख केमिस्ट दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ हडताल कर रहे है।  इसी क्रम में दिल्ली में आल इंडिया ऑर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट आज जंतर-मंतर पर धरना भी देगा। केमिस्टों का मानना है कि ये सब रिटेल कारोबार को खत्म करने की कोशिश है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पब्लिक हेल्थ के लिए भी गंभीर खतरा है। बता दें, दवा विक्रेता सरकार की ई-फार्मेसी पॉलिसी का भी विरोध कर रहे हैं। ऑनलाइन कारोगार के खिलाफ यह दलील भी दी जाती है कि जब देश में कानून ही नहीं है, तो कैसे दवाएं इंटरनेट पर बेची जा रही हैं। ये दलील भी है कि ऑनलाइन सेल से गलत दवा की बिक्री भी हो सकती है। दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के भी लेना आसान हो गया है। ऑनलाइन कारोबार में दवा की असली-नकली की पहचान मुश्किल होती है। दवा दुकानदारों का ये भी कहना है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर बढाने का दबाव डाल रही है। लेकिन दवाओं पर मिलने वाले मार्जिन को कम करने से उन्हें घाटा हो रहा है। एसोसिएशन का यह भी कहना है कि उसने इन तमाम मांगों और परेशानियों को सरकार के सामने कई बार रखा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। दवा दुकानदारों का ये भी कहना है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर बढाने का दबाव डाल रही है। लेकिन दवाओं पर मिलने वाले मार्जिन को कम करने से उन्हें घाटा हो रहा है। एसोसिएशन का यह भी कहना है कि उसने इन तमाम मांगों और परेशानियों को सरकार के सामने कई बार रखा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More