BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

टाला जा सकता था लंदन आतंकी हमला, 2016 में ब्रिटेन को दी गई थी सूचना!

टाला जा सकता था लंदन आतंकी हमला, 2016 में ब्रिटेन को दी गई थी सूचना!इटली । हाल ही में लंदन में हुए आतंकी हमले को टाला जा सकता था, अगर समय रहते सूचना पर ध्यान दिया होता तो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इटली के एक अभियोजक ने दावा किया है कि लंदन में हुए आतंकी हमले में शामिल एक हमलावर के बारे में ब्रिटेन को पहले ही सूचना दे दी गई थी। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार लंदन हमले में शामिल हमलावर यूसुफ जागबा के बारे में ब्रिटेन को मार्च 2016 में सूचना दी गई थी कि यूसुफ संभावित संदिग्ध है। 

इटली के शहर बोलोन्या के प्रॉसिक्युटर जुसेपे आमाटो ने कहा कि जब यूसुफ हवाईजहाज से तुर्की के लिए रवाना होने की कोशिश कर रहा था तो उसे एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया था और ब्रिटेन को इसके बारे में जानकारी भी दे दी गई थी। ज्ञातव्य है कि ब्रिटिश पुलिस ने कहा था कि हमलावर यूसुफ उनके रेडार पर नहीं था, जबकि इटली के अभियोजकका दावा है कि ब्रिटेन को इसके बारे में पहले ही सूचना दे दी गई थी। 

ज्ञातव्य है कि गत शनिवार स्थानीय समयानुसार रात 9 बजकर 58 मिनट पर एक तेज रफ्तार वैन ने लंदन के ब्रिज पर लोगों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद वैन में सवार तीन हमलावर बाहर निकले और पास ही स्थित बरो मार्केट में लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More