BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अहम कदम: भारतीय सेना में महिलाओं को लडाकू सैनिकों की भूमिका मिलेगी

अहम कदम:भारतीय सेना में महिलाओं को लडाकू सैनिकों की भूमिका मिलेगीनई दिल्ली । जल्द ही भारतीय सेना बडा बदलाव करने जा रही है। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि महिलाओं को लडाकू सैनिकों की भूमिका में इजाजत देने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। हालांकि शुरूआत में उन्हें मिलिट्री पुलिस के पदों पर अप्वाइंट किया जाएगा। इस तरह हमारी सेना पुरूषों के वर्चस्व को तोडने वाली सेना हो जाएगी। यानी भारतीय सेना दुनिया में लैंगिक अवरोधक हटाने वाली गिनी-चुनी सेनाओं में शुमार हो जाएगी। 

रक्षा उत्पादन में अग्रणी निजी कंपनियों को शामिल करने के लिए सरकार के रणनीतिक साझेदारी मॉडल (एसपी मॉडल) की सैन्य प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के सैन्य बलों के आधुनिकीकरण को बढावा देना की दिशा में एक अहम और बडा कदम है। 

जनरल रावत ने कहा कि उम्मीद है कि नए मॉडल से सेना के आधुनिकीकरण की योजना की रफ्तार तेज होगी क्योंकि इससे नई तकनीक आएंगी और सेना की मुख्य परियोजनाओं के कियान्वयन में मदद मिलेगी। क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर सेना अपनी हथियार प्रणाली के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है। जनरल रावत ने कहा कि एसपी मॉडल सेना के पुराने होते टैंकों और महत्वपूर्ण हथियारों के बेडे को बदलने में कारगर साबित होगा। 

सेना प्रमुख ने कहा कि रणनीतिक साझेदारी मॉडल एक बडा कदम है। यह सैन्य बलों के आधुनिकीकरण में मदद देगा। हमें टैंकों को हटाने पर धीरे-धीरे विचार करना होगा। आगामी सात से आठ वर्ष में हमारी कुछ पुरानी प्रणालियों को बदलना होगा। इस प्रक्रिया को अभी शुरू करना अच्छा होगा क्योंकि उत्पादन के लिए आपको वक्त चाहिए। नए मॉडल के तहत सरकार भारत की निजी क्षेत्र की कंपनियां को रक्षा क्षेत्र की प्रमुख विदेशी कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम में भारत में लडाकू विमान, हैलिकॉप्टर, पनडुब्बियां और प्रमुख लडाकू टैंकों के निमार्ण की इजाजत देगी। 

उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। जनरल रावत ने इसकी प्रगति पर प्रसन्नता जाहिर की और अमेरिका से दो बेहद हल्की होवित्जर तोपों को लाने और डीआरडीओ द्वारा विकसित 155 एमएम की तोप धनुष का उदाहरण दिया। जनरल रावत से उनकी हाल की टिप्पणी के बारे में सवाल पूछा गया, जिनमें उन्होंने कहा था कि सैन्य बलों को संसाधनों का उनका वह हिस्सा नहीं मिल रहा जितने के वे हकदार हैं तो जनरल रावत ने कहा कि उनकी टिप्पणियों का आधार यह था कि रक्षा बजट उम्मीद से कम था। जनरल रावत ने कहा कि सरकार एसपी मॉडल पर आगे बढेगी। सैन्य खरीद के लिए सरकार से सरकार के बीच अनुबंध भी होंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More