BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मंदसौर । मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन ने राजनीतिक रंग ले लिया है। गौरतलब है कि कई नेता मंदसौर जाकर पीडित किसानों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन प्रशासन उन्हें मंदसौर जाने की इजाजत नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि कल लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता ज्सोतिरादित्य सिंधिया ने कल मंदसौर जाने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। साथ ही गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को भी नीमच में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हांलांकि बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया। इस बीच आज सीएम शिवराज सिंह चौहान मंदसौर जाकर पीडित किसानों से मिलेंगे। वहीं सिंधिया आज से भोपाल में 72 घंटे का सत्याग्रह शुरू करेंगे।  सिंधिया का 72 घंटे का सत्याग्रह: किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर तीन बजे भोपाल शहर के टीटी नगर दशहरा मैदान में 72 घंटे का सत्याग्रह शुरु करेंगे। मंदसौर में एंट्री न मिलने पर ज्योतिरादित्य ने कहा कि राज्य में हिटलरशाही का दौर चल रहा है। सिंधिया ने कहा कि सीएम शिवराज तो मंदसौर जाएंगे तो फिर प्रशासन उन्हें क्यों रोक रहा है।  आज शिवराज जाएंगे मंदसौर: मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंदसौर जाएंगे। इस दौरान पीडि़त परिवारों और किसान नेताओं से मिलेंगे। गौरतलब है कि राज्य में 10 दिन तक चले किसान आंदोलन में हुई हिंसा के दौरान मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी से छह किसानों की मौत हो गई थी। इस हिंसा से व्यथित होकर मुख्यमंत्री चौहान भेल दशहरा मैदान में अनिश्चितकालीन उपवास पर भी बैठे थे लेकिन किसानों और पार्टी नेताओं के आग्रह पर उन्होने उपवास तोड़ दिया था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंदन। पश्चिमी लंदन के लैरिमर रोड स्थित वाइट सिटी के 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में बुधवार सुबह भयंकर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसको बुझाने के लिए 200 दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पडी। हांलंंकि आग पर तो काबू पा लिया गया है लेकिन इस हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका है। फिलहाल मृत लोगों की संख्या का पता नहीं लग सका है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार अभी भी लोगों को इमारत से निकाले जाने का काम जारी है। आग की वजह से कई लोग गंभीर तौर पर झुलस गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।    ज्ञातव्य है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें करीब 600 लोग रहते हैं। यह इस इलाके की सबसे बड़ी रहवासी बिल्डिंग है। मौके पर मौजूद लोगों को मुताबिक, आग की शुरुआत दूसरी मंजिल से हुई थी, जिसने जल्द ही रौद्र रूप धारण कर लिया और 27वीं मंजिल तक को अपनी चपेट में ले लिया। इमारत में करीब 120 फ्लैट हैं यानी इसमें करीब 120 परिवार रहते हैं। फिलहाल इसमें हताहत लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। लोगों ने जैसे ही आग बढते हुए देखी, वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। हर तरफ चीखने की आवाजों के बीच कुछ लोगों ने नीचे पहुंचने के लिए बेडशीट को रस्सी बनाकर इस्तेमाल किया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। बुधवार को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार 23 जून तक नामांकन भर सकता है क्योंकि पीएम मोदी 24 को विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। अरूण जेटली 17 जून को विदेश यात्रा से लौटेंगे।    इससे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह और अरूण जेटली के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया था। राष्ट्रपति चुनाव के लिए आम राय बनाने की कोशिश के तहत बीजेपी के यह कमेटी सदस्य शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। तीनों मंत्री अलग-अलग दलों से बात करेंगे। बीजेपी को भरोसा है कि एआईएडीएमके के दोनों धडे समर्थन देंगे, क्योंकि डीएमके कांग्रेस के साथ है। कुछ विपक्षी दलों को समर्थन मिलने की भी बीजेपी को उम्मीद है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही राष्ट्रपति पद के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने 7 जून को राष्ट्रपति पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। अधिसूचना जारी किए जाने के बाद 14 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई और चुनाव 17 जुलाई को होगा। मतगणना 20 जुलाई को होगी। मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटना । देश के कई हिस्सों में चल रहे किसान आंदोलनों को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर बडा हमला बोला है। आज सोमवार को एक कांफ्रेंस में नीतीश कुमार ने किसानों के लिए राष्ट्रीय नीति ना बनाने को लेकर मोदी सरकार को आडे हाथों लिया। साथ ही उन्होनें महात्मा गांधी को ‘चतुर बनिया’ बताने पर अमित शाह पर भी निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 के चुनाव से पहले बीजेपी ने किसानों के मुद्दे पर तमाम वादे किए थे। नीतीश ने कहा कि तब मोदीजी बीजेपी के पीएम उम्मीदवार थे। उन्होनें उस समय बीजेपी के घोषधा पत्र में किसानों के लिए कई वादे किए लेकिन मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए और आज किसानों को उनकी उपज की उचित कीमत नहीं मिल रही है।  साथ ही उन्होनें कहा कि सबसे पहले तो किसानों के लिए उत्पादन मूल्य का निर्धारण होना चाहिए। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के किसान आंदोलनों के संदर्भ में नीतीश ने कहा कि समस्या खडी होने पर लोन माफ कर देना जैसे उपायों से फौरी तौर पर तो राहत मिल जाएगी लेकिन कृषि संकट दूर नहीं होगा। नीतीश ने कहा कि किसान की आमदनी ग्रुप डी के कर्मचारी से भी कम है। उनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर सोच विकसित करनी होगी। उन्होनें कहा कि विभिन्न प्रांतों में लोग आज आरक्षण की मांग कर रहे हैं तो यह वाकई में किसान संकट है।  अमित शाह पर साधा निशाना: नीतीश कुमार ने अमित शाह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा। नीतीश ने बिना नाम लिए कहा कि देश में संवेदनहीनता और इनटॉलरेंस के बढते माहौल से गांधी के विचार ही मुक्ति दिलाएंगे। साथ ही उन्होनें कहा कि पिछले दिनों किसी ने बिहार में फिर से चुनाव कराने को कहा। नीतीश ने कहा कि मैं बिहार में कल ही चुनाव कराने को तैयार हूं लेकिन यूपी में भी चुनाव कराइए। अगर हिम्मत है तो ऐसा करें, बिहार में कल ही चुनाव करा दूंगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक स्ट्रगलिंग अभिनेत्री का अज्ञात लोगों ने मर्डर कर दिया। स्ट्रगलिंग अभिनेत्री का नाम कृतिका चौधरी है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री का मर्डर तीन चार दिन पहले किया गया था। कृतिका अंधेरी वेस्ट इलाके में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रह रही थी। कृतिका ने कंगना रानौत के साथ फिल्म रज्जो में भी काम किया था। इसके अलावा कृतिका ने क्राइम सीरियल सावधान इंडिया सहित बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थी। बताया जा रहा है कि कृतिका का उसके फ्लैट में तीन चार दिन पहले मर्डर कर दिया गया और फ्लैट के दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया गया। दुर्गन्ध बाहर ना जाए इसलिए हत्यारों ने कमरे का एसी ऑन कर दिया था। इससे दो तीन दिन तक को दुर्गन्ध बाहर नहीं गई लेकिन जब सोमवार को फ्लैट से बाहर दुर्गन्ध आने लगी तो पडोसियों ने अंबोली पुलिस थाने में फोन की सूचना दी। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर अभिनेत्री की सडी गली लाश मिली। कमरे का एसी ऑन था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोपहर तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कृतिका के सर पर किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। इसके अलावा मौके से कुछ ऐसी चीजें मिली हैं, जिससे लगता है कि कोई उसके साथ कमरे में था। पडोसियों  का कहना है कि कृतिका के फ्लैट पर कई लोगों का आना-जाना था लेकिन कभी ऐसी बात सामने नहीं हुई, जिससे किसी पर शक हो। सब उसे परी के नाम से जानते थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत आज पाकिस्तान के 11 कैदियों को रिहा करेगा। यह फैसला अस्ताना में पीएम मोदी और पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद लिया गया। भारत के इस कदम को गुडविल जेस्चर करार दिया, वहीं पाकिस्तान का कहना है कि इन सभी कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है इसीलिए भारत उन्हें रिहा कर रहा है। ज्ञातव्य है कि अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में दोनों देशों के पीएम के बीच हुई मुलाकात के बाद पाक कैदियों की रिहाई का फैसला काफी अहम माना जा रहा है। ज्ञातव्य है कि अस्ताना में दोनों देशों के पीएम ने मुलाकात के दौरान एक दूसरे का हालचाल पूछा। वहीं इस वर्ष भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाक द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का यह पहला फैसला है।  ज्ञातव्य है कि पिछले सप्ताह ही दो पाकिस्तानी बच्चे गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पंजाब में घुस आए थे। भारत ने इन दोनों बच्चों को वापस पाकिस्तान को सौंप दिया था। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि कैदियों की रिहाई मानवीय मुद्दा है और इसे जाधव के मामले पर पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख में बदलाव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही भारत सरकार को उम्मीद है कि पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय कैदियों को भी वहां की सरकार रिहा कर देगी। सरकार के मुताबिक मौजूदा समय में पाकिस्तान के जेलों में 132 भारतीय कैदी बंद हैं, जिनमें से 57 ने अपनी सजा पहले ही पूरी कर ली है। जिन 57 कैदियों को रिहा किया जाना है उनके बारे में पाकिस्तान का कहना है कि भारत पहले उनकी नागरिकता सुनिश्चित करे तभी उन्हें रिहा किया जाएगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । कर्जमाफी को लेकर किसान आंदोलन की आग महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद अब देश के अन्य राज्यों में भी फैलने लगी है। आज पंजाब और कर्नाटक के किसान कर्जमाफी की मांग को लेकर सडकों पर उतरेंगे। ज्ञातव्य है कि महाराष्ट्र सरकार ने किसानों का कर्जमाफ करने का फैसला लिया है। हालांकि किसानों की कर्जमाफी तस्वीर ना तो यूपी की साफ है और न महाराष्ट्र की। दोनों राज्यों ने किसानों का कर्ज माफ का फैसला तो लिया लेकिन इसके लिए पैसा कहां से आएगा? ज्ञातव्य है कि महाराष्ट्र के किसान 10 दिन से खेती बाडी छोडकर सडक पर आंदोलन कर रहे थे। किसानों का कहना है कि एक तो उन्हें फसल की सही कीमत नहीं मिलती। दूसरे कर्ज का बोझ उन्हें जीने नहीं दे रही थी।  अब सहमति ये बनी है कि स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट के आधार पर महाराष्ट्र में कर्ज माफी होगी। ज्ञातव्य है कि स्वामीनाथन आयोग ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की सिफारिश की थी। इस समिति के मुखिया खुद सीएम फडणवीस होंगे। वहीं मध्यप्रदेश में भी किसान सडकों पर उतरे हुए हैं। मध्यप्रदेश में तो किसान आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया।  ज्ञातव्य है कि गत मंगलवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रदर्शनकारी किसानों को काबू करने के लिए पुलिस ने उन पर गोलियां चला दी थी। इस घटना में 6 किसानों की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए किसानों ने आंदोलन उग्र कर दिया। किसानों ने 150 से ज्यादा गाडियों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा इतनी बढ गई कि क्षेत्र में कफर््यू लगाना पडा। इसके बाद सीएम शिवराज चौहान शांति बहाली के लिए शनिवार को अनशन पर बैठ गए। हांलांकि सीएम शिवराज ने रविवार को अपना अनशन तोड दिया। अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे दिन रविवार को पार्टी नेताओं और किसानों के आग्रह पर अनशन तोड़ दिया और किसानों के हित में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में दूध की खरीद अमूल डेयरी के फार्मूले पर होगी, किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए किसान बाजार बनेंगे और सभी फसलों की खरीद समर्थन मूल्य पर होगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपनी पत्नी और बेटे के साथ व्हाइट हाउस में रहेंगे। ज्ञातव्य है कि अब तक डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया व्हाइट हाउस में नहीं रह रही थी। मेलानिया ने एक ट्वीट कर व्हाइट हाउस में जाने की जानकारी दी। ज्ञातव्य है कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से मेलानिया अब तक न्यूयॉर्क में रह रही थीं। मेलानिया न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप पेंटहाउस में रह रही थीं। मेलानिया के अब तक न्यूयॉर्क में रहने का कारण उनके बेटे की पढाई थी।   डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का 11 साल का बेटा बैरन न्यूयॉर्क के स्कूल में पढ रहा था और सेशन के बीच में वह स्कूल नहीं छोड सकता था। इस वजह से मेलानिया ने अपने बेटे के साथ न्यूयॉर्क में रहने का फैसला किया था। अब बैरन का सेशन खत्म हो गया है और वह अपनी मां के साथ व्हाइट हाउस में अपने पिता के पास लौट रहा है। मेलानिया ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर व्हाइट हाउस जाने की जानकारी दी। साथ ही ट्वीट में मेलानिया ने व्हाइट हाउस की एक तस्वीर भी शेयर की है।  ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं मेलानिया ज्ञातव्य है कि मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। मेलानिया से ट्रंप की मुलाकात 1998 में न्यूयार्क में चल रहे फैशन वीक में हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरू में मेलेनिया ने डोनाल्ड को अपना फोन नंबर देने तक से मना कर दिया था। बाद में दोनों की नजदीकियां बढी और फिर दोनों ने शादी कर ली। साभार-khaskhabar.com  

Read More

In a new study published in Renewable & Sustainable Energy Reviews, a team from Michigan Technological University calculated the cost of combusting coal in terms of human lives along with the potential benefits of switching to solar.    Health Impacts   Tens of thousands of people die prematurely each year from air pollution-related diseases associated with burning coal. By transitioning to solar photovoltaics (PV) in the US, up to 51,999 American lives would be saved at $1.1 million invested per life.   "Unlike other public health investments, you get more than lives saved," says Joshua Pearce, a professor of materials science and electrical engineering at Michigan Tech. "In addition to saving lives, solar is producing electricity, which has economic value."   Using a sensitivity analysis on the value of electricity, which examines the different costs of electricity that varies by region throughout the country, saving a life by using solar power also showed potential to make money—sometimes as much as several million dollars per life, says Pearce.   "Everybody wants to avoid wasting money. Just based off the pure value of electricity of the sensitivities we looked at, it's profitable to save American lives by eliminating coal with solar," he explains.   Pearce worked with energy policy doctoral student Emily Prehoda on the study, and their main goal was to better inform health policy. They gathered data from peer-reviewed journals and the Environmental Protection Agency to calculate US deaths per kilowatt hour per year for both coal and solar. Then they used current costs of solar installations from the Department of Energy and calculated the potential return on investment.   Pearce and Prehoda also analyzed the geographic impact of coal-related deaths. "Here, we have solid numbers on how many people die from air pollution and what fraction of that is due to coal-powered plants in each state."   Power of Solar   To fully replace all the coal production in the US with solar PV, it would take 755 gigawatts—a significant increase compared to the 22.7 gigawatts of solar installed in the US currently. The total cost of installing that much solar power totals $1.5 trillion, but that investment is figured into Pearce and Prehoda's calculations, and is a profitable investment.   As Pearce sums it up: "Solar has come down radically in cost, it's technically viable, and coupled with natural gas plants, other renewables and storage, we have ways to produce all the electricity we need without coal, period."   He says resisting the rise of solar energy is akin to if computer manufacturers kept using vacuum tube switches instead of upgrading to semiconductor transistors.   "My overall takeaway from this study," Pearce says, "is that if we're rational and we care about American lives—or even just money—then it's time to end coal in the US."   Next Steps   The World Health Organization reports that millions die each year from unhealthy environment, air pollution notably the largest contributor to non-communicable diseases like stroke, cancers, chronic respiratory illnesses and heart disease. Future work can expand this study globally.   "There's roughly seven million people who die globally from air pollution every year, so getting rid of coal could take a big chunk out of that number as well," Pearce says, adding that another goal of future research is to dig deeper into the life cycles of coal production as this study only looked at air pollution-related deaths. Doing so will continue to illuminate the multiple positive impacts of solar power and its potential to do more than keep the lights on.

Read More

नई दिल्ली/भोपाल । मध्य प्रदेश में शांति बहाली के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रविवार को दूसरा दिन है। वहीं, देशभर में आज किसान सांकेतिक प्रदर्शन करने जा रहे है। राष्ट्रीय किसान महासंघ के संयोजक शिव कुमार ने कहा है कि रविवार को किसानों का समूह अलग-अलग इलाकें में काली पट्टी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठनो की तरफ से ये भी कहा गया है कि 16 जून को देशभर के हाईवे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद करेंगे।  अब देखना यह है कि मध्यप्रद्देश और महाराष्ट्र के बाहर इन संगठनों को कितना समर्थन मिलता है। किसान संगठनों के सामने प्रदर्शनों को हिंसा से दूर रखने की बडी चुनती भी है। उधर, मध्य प्रदेश में राज्य की शांति बहाली पर उपवास पर बैठे सीएम शिवराज सिंह का उपवास आज भी जारी रहेगा। शिवराज आज भी किसानों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि शनिवार को 15 बडे ओर 234 छोटे प्रतिनिधि संगठन मिले। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है और उन पर सरकार विचार कर रही है। शिवराज ने कहा कि जब तक मैं आशान्वित नहीं हो जाता हूं कि मध्य प्रदेश में शांति हो गई है तब तक उपवास नहीं तोडूंगा। किसानों का उसी पंडाल में उपवास शुरू... मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कर्ज माफी का आश्वासन न मिलने पर किसानों ने भी उपवास शुरू कर दिया है। आम किसान यूनियन और राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने शनिवार शाम शिवराज से दशहरा मैदान में मुलाकात की और कर्ज माफी और लागत के आधार पर मूल्य तय करने की मांग उनके सामने रखी। आम किसान यूनियन के केदार सिरोही ने कहा, मुख्यमंत्री ने कर्ज माफी की मांग मानने से इंकार कर दिया है, लिहाजा मैंने और अन्य किसानों ने उसी पंडाल में उपवास शुरू कर दिया है।  सिंधिया का सत्याग्रह का ऐलान... अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 72 घंटे का सत्याग्रह करने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस सांसद सिंधिया ने ऐलान किया है कि उनका सत्याग्रह 14 जून से होगा। किसानों की समस्याओं को लेकर ये सत्याग्रह किया जा रहा है। शिवराज ने कहा... उपवास पर बैठनेके बाद शिवराज ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के किसानों की हमदर्द है। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों ने माहौल बिगाडऩे की कोशिश की। बच्चों के हाथों में पत्थर थमा दिए गए। आंदोलन तभी जायज है जब सरकार बात नहीं करे। हम तो बात करने के लिए तैयार हैं।’ उन्होंने कहा, ‘किसान के बिना मध्य प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता है। मैं हमेशा से किसानों के साथ खड़ा रहा हूं। हमारी सरकार ने मालवा को रेगिस्तान बनने से बचाया। मालवा इलाके में नर्मदा का पानी ले जाया गया। प्रदेश की 40 लाख एकड़ जमीन की सिंचाई की व्यवस्था हुई। किसान दूसरों की बातों में नहीं आएं। जब-जब किसानों पर संकट की घड़ी आई, मैं उनके बीच गया। हमने किसानों को बिजली दी, पछले साल हमने प्याज खरीद कर किसानों को राहत दी थी। सीएम शिवराज ने कहा, ‘इस बार राज्य में फसलों की बंपर पैदावार हुई है। जब जब पैदावार ज्यादा होती है, तो फसलों की कीमतें गिरती हैं। इस बार गेहूं, धान, सोयाबीन,आलू, प्याज की बंपर पैदावार हुई है। अन्न के भंडार भर गए हैं। हमने फैसला किया है कि प्याज का उत्पादन करने वाले किसानों से प्याज 8 रुपये प्रतिकिलो के भाव से खरीदा जाएगा। 10 जून से तूअर की खरीद 4,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा। मूंग, उड़द की भी सरकारी खरीद की जाएगी। राज्य सरकार किसानों की मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी। प्याज की खरीद जारी रहेगी।’ सीएम शिवराज ने साथ ही कहा कि खेती विकास का धंधा बने, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य सीएम ने आगे कहा, ‘किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य देना मध्य प्रदेश की धरती पर सुनिश्चित कर दिया जाएगा। किसान और उपभोक्ता के बीच बिचौलिए को खत्म कर दिया जाएगा। सरकार केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य पर फलस की खरीद करेगी। तुअर, मूंग और उर्द को सरकार खरीदेगी। बिना किसानों की अनुमति के उनकी जमीन नहीं खरीदी जाएगी। रबी और खरीफ दोनों फसल का कर्ज एक बार में दे दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य प्रदेश और जनता का विकास है। आयोग और कोष बनाएगी सरकार 23 जून से 4 हजार प्रति क्विंटल की दर से अरहर, 5225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूंग खरीदा जाएगा। किसानों को लाभकारी मूल्य देना मध्यप्रदेश की धरती पर सुनिश्चित किया जाएगा। केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य पर खरीदी। मध्यप्रदेश सरकार फसल में लागत कितनी आती है यह तय करने के लिए आयोग गठित किया जाएगा, और उस लागत के हिसाब से किसानों को लाभकारी मूल्य दिया जाएगा। इसके साथ किसानों की मूल्य स्थिरीकरण कोष बनाया जा रहा है, बिचौलियों का खेल खत्म होगा। कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन बोले- नहीं होगा किसानों का कर्ज माफ इस बीच, प्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन का इस मामले में एक विवादास्पद बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘मध्यप्रदेश में कर्जमाफी का स्थान नहीं बनता, क्योंकि हमने किसान से ब्याज नहीं लिया, तो किस बात का कर्ज माफ होगा।’ उन्होंने इसी के साथ राज्य में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्त्वपूर्ण आदेश में कहा है कि किसी महिला और पुरुष के बीच बनने वाला शारीरिक संबंध अथवा वन नाइट स्टैंड हिन्दू विवाह अधिनियम के तहत शादी के दायरे में नहीं आता है। इसके बाद अगर दोनों की शादी नहीं होती है और बच्चे का जन्म होता है तो वह बच्चा पिता की संपत्ति का हकदार नहीं होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस मृदुला भटकर ने कहा, ‘महिला-पुरुष के संबंध को शादी कहे जाने के लिए पारंपरिक रीति-रिवाज या फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत शादी करना जरूरी होता है। इच्छा या दुर्घटनावश बना शारीरिक संबंध शादी नहीं होती।’ कोर्ट ने कहा कि हिंदू मैरेज ऐक्ट की सेक्शन 16 इस तरह के संबंध को शादी की मान्यता नहीं देती, लेकिन कोर्ट ने साथ ही कहा कि समाज बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जज ने कहा, कुछ देशों में समलैंगिकों के संबंध को शादी मानी गई है, वहीं लिव-इन रिलेशनशिप और ऐसे संबंध से बच्चों के जन्म ने कठिन मसले को जन्म दिया है। इसने साथ ही कानूनी जानकारों के लिए इसे शादी के रूप में परिभाषित किए जाने की चुनौती पेश कर दी है। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत बच्चे के अधिकार के लिए शादी को साबित करना जरूरी होता है, भले वह शादी बाद में अवैध घोषित कर दी गई हो। कोर्ट एक व्यक्ति के मामले में सुनवाई कर रहा था, जिसकी दो पत्नियां थीं। जब यह बात साबित हो गई कि व्यक्ति ने दूसरी बार शादी की थी, कोर्ट ने उसकी दूसरी शादी को अवैध घोषित कर दिया। हालांकि, उसकी दूसरी पत्नी से जन्म लेने वाली बच्ची को संपत्ति में अधिकार दिया गया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन की गर्माहट के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस की एक महिला विधायक भीड को उकसाती हुई नजर आ रही हैं और थाने को फूंक देने की बात कह रही है। टि्वटर पर विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- थाने में आग लगा दो- में भीड को उकसाती हुई करैरा से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक। वीडियो में भीड विरोध प्रदर्शन करती दिख रही है। भीड कह रही है कि प्रशासन की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। इस दौरान कांग्रेस की महिला विधायक शंकुतला खटीक अपने साथ मौजूद भीड से थाने को आग लगा देने की बात कही रही है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में वह तीन बार थाने में आग लगा दोकहती हुई सुनाई दे रही है। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं जो भीड को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस विधायक का यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि यही है कांग्रेस का असली चरित्र। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More