देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोच्चि । कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन समारोह में आमत्रित अतिथियों की सूची से कई महत्त्वपूर्ण लोगों के नाम पीएमओ द्वारा हटा देने से विवाद खडा हो गया है। इस मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को करने जा रहे है। बताया गया है कि मेट्रो उद्घाटन समारोह में मेट्रो मैन ई. श्रीधरन शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि श्रीधरन कोच्चि मेट्रो प्रोजेक्ट के एडवाइजर हैं और उनको शामिल नहीं करने को लेकर यह विवाद खडा हो गया है।
कोच्चि मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मैजेजिंग डायरेक्टर इलाइस जॉर्ज का कहना है कि अतिथियों की लिस्ट बनाकर पीएमओ को भेजी गई थी। उसके बाद पीएमओ ने जो अंतिम सूची हमें भेजी है उसमें कई नाम मौजूद नहीं हैं। इस सूची में पीएम मोदी, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का नाम शामिल है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस सूची में कई महत्त्वपूर्ण लोगों का नाम गायब है। जिनमें विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, स्थानीय सांसद केवी थॉमस और स्थानीय विधायक पीटी ऑमस भी शामिल हैं। हालांकि पिनराई विजयन की अध्यक्षता वाली केरल सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है, जिसमें उसने विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला और कोच्चि के विधायक पीटी थॉमस के साथ श्रीधरन के लिए भी मंच पर बैठने की व्यवस्था करने के लिए योजना को संशोधित करने के लिए कहा है।
पीएम मोदी कोच्चि मेट्रो के 27 किलोमीटर लंबे लाइन-1 के 13 किलोमीटर के अलुवा-पलारीवट्टोम खंड पर व्यावसायिक सेवाओं का उद्घाटन करने के लिए कोच्चि आ रहे हैं। सुबह 11 बजे पीएम मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। समारोह से पहले वे पलारीवट्टोम से ट्रेन में सवार होंगे और पथदिप्पलम तक जाएंगे और गणमान्य लोगों के साथ पलारीवट्टोम वापस आएंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
G20: दिल्ली मेट्रो 8 से 10 सितंबर तक सुबह 4 बजे से चलेगी, इन स्टेशनों पर पार्किंग का जान लें समय
बीबीसी पर बड़ा विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा