BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लंदन : तेज रफ्तार गाड़ी ने 3 राहगीरों को कुचला, एक गिरफ्तार

लंदन : तेज रफ्तार गाड़ी ने 3 राहगीरों को कुचला, एक गिरफ्तारलंदन । पिछले कुछ महीने से आतंकी हमले की मार झेल चुके लंदन में एक बार फिर इसी तरह की घटना हुई है। लंदन में राह चलते लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की खबर आ रही है। ब्रिटेन पुलिस के मुताबिक, उत्तरी लंदन में एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को कुचलने की कोशिश की, इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना लंदन के फिन्सबरी पार्क इलाके में सेवन सिस्टर्स रोड पर हुई। वहीं लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर हैं और आपातकालीन सेवाओं को बुला लिया गया है। लंदन एंबुलेंस सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि सेवन सिस्टर्स रोड पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां भेजी गई हैं।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे लोग मस्जिद से निकल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को रौंदना चाहा। वहीं एएफपी ने एक अन्य चश्मदीद के हवाले से बताया कि वहां कई लोग घायल हुए थे, कई लोग चिल्ला रहे थे। आपको बता दें कि हाल के दिनों में ब्रिटेन में इस तरह के हमले बढ़े हैं। 3 जून को हुए इसी तरह के हमले में 8 लोग मारे गए थे और 50 लोग घायल हुए थे। इस घटना में तीन आतंकियों ने लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे लोगों पर कार चढ़ा दी थी और इसके बाद गाड़ी को पास ही स्थित प्रसिद्ध बरो बाजार की तरफ ले गए और वहां मौजूद लोगों पर छुरे से हमला शुरू कर दिया था।

22 मार्च को एक व्यक्ति ने लंदन में वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर लोगों पर कार चढ़ा दी, जबकि एक पुलिसकर्मी को चाकू से मार डाला। इस घटना में कुल पांच लोग मारे गए। वहीं 22 मई को एक आत्मघाती हमलावर ने पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे के कंसर्ट में 22 लोगों को मार डाला। एरियाना का कंसर्ट उत्तरी इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हो रहा था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More