BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रपति चुनावः मुलायम ने किया बीजेपी को समर्थन का ऐलान, अखिलेश से बढ़ा टकराव

राष्ट्रपति चुनावः मुलायम ने किया बीजेपी को समर्थन का ऐलान, अखिलेश से बढ़ा टकरावलखनऊ । 20 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल मची हुई है। देश की मुख्य पार्टियों ने प्रबल दावेदारी के लिए अपनी अपनी तरफ से मोर्चाबंदी तेज कर दी है। वहीं उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मची समाजवादी पार्टी की रार अभी थमी नहीं है। पार्टी की हार और बेटे अखिलेश की कार्य प्रणाली से नाराज मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनावों में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मुलायम ने राष्ट्रपति चुनावों के बहाने अपने बेटे अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

मुलायम सिंह ने एनडीए को राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर कहा है कि वह उनकी ओर से सुझाए गए उम्मीदवार को समर्थन देंगे बसर्ते नामित किया गया कैंडिडेट सभी को स्वीकार होना चाहिए साथ ही वह भगवा धारी छवि वाला न हों। हालांकि माना जा रहा है कि इस फैसले से बेटे अखिलेश यादव और पिता मुलायम सिंह के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। मुलायम ने अखिलेश के रवैये पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अखिलेश पार्टी का बेड़ागर्क करने पर उतारू हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More