BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुजरात में स्कूल बैग्स पर अखिलेश की तस्वीर संग नारा-खूब पढो, खूब बढो

गुजरात में स्कूल बैग्स पर अखिलेश की तस्वीर संग नारा-खूब पढो,खूब बढोनई दिल्ली । हाल ही गुजरात में अचरजकारी मामला सामने आया है। वहां आदिवासी इलाके के छोटा उदयपुर में सरकारी स्कूलों में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो वाले स्कूल बैग बांट दिए गए। 

बताया गया कि वहां जिला पंचायत ने हाल ही शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया था। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग बांटे गए। इन बैग के ऊपरी पॉकेट पर अखिलेश यादव की फोटो लगी थी। फोटो के साथ लिखा है- खूब पढो, खूब बढो। जब ये बैग बच्चों को दिए गए तो उनके पॉकेट पर अखिलेश यादव के फोटो के ऊपर एक स्टिकर चिपका था। स्टिकर पर लिखा था-डिस्ट्रिक्ट पंचायत स्कूल ब्रांच, छोटा उदयपुर। इन स्टिकर्स को अखिलेश यादव की फोटो के ऊपर चिपकाने से पहले उस पर काला पेंट किया गया। पेंट के बाद स्टिकर को लगाया गया। 

पोल तब खुली जब एक युवक ने इस स्टिकर को बैग से हटा दिया। हटाने के बाद उसने देखा कि उसपर काला पेंट है। जिज्ञासावश जब युवक ने काले पेंट को भी साफ किया तो अखिलेश यादव की फोटो मिली। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक सूरत की एक फर्म के जरिए ये स्कूल बैग बांटे गए। एक बैग को 124 रूपये में खरीदा गया था। कहा गया कि 12 हजार बैगों में से 5 फीसदी बैग ही अखिलेश यादव की फोटो वाले हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि जिस कंपनी से बैग लिए गए हैं, उसी ने यूपी सरकार को भी बैग सप्लाई किए हों। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक राज्य शिक्षा (स्कूल) विभाग की प्रधान सचिव सुनैना तौमर ने कहा कि हमने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More