देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों अपनी-अपनी तैयारियां में जुट गई। अगले महीने होने वाले इस चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से बनाई गई कमेटी के सदस्य वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज मुलाकात करने जा रहे है।
इसके मद्देनजर सोनिया गांधी ने कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। सोनिया से मिलने वाले नेताओं में मल्लिकार्जुन खडगे, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल शामिल थे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक आज को बीजेपी नेताओं से मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर सुबह 11:00 बजे होने वाली है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तय हुआ कि जब एनडीए के नेता आएंगे तो सोनिया गांधी क्या प्रतिक्रिया देंगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि दो तरह की रणनीति के साथ एनडीए के नेता आ सकते हैं। पहला ये कि, वो कुछ नाम सुझा सकते हैं और सोनिया की राय मांग सकते हैं और दूसरा, वो कह सकते हैं कि जनमत हमारे साथ है, इसलिए हम जो भी उम्मीदवार तय करें विपक्ष को उसका समर्थन करना चाहिए। इस मुलाकात पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि एनडीए के नेता क्या बात करते हैं कि इसके आधार पर ही सोनिया जवाब देंगी। मीडियाई खबरों के अनुसार एनडीए के नेताओं से मुलाकात करने के बाद सोनिया 20 या 21 जून को एक बार 17 विपक्षी पार्टियों की बैठक बुलाएंगी, जिसमें सोनिया समेत सभी नेता अपनी अपनी राय रखेंगे, क्योंकि एनडीए के नेता सोनिया के अलावा और भी विपक्षी नेताओं से इस बीच मुलाकात कर लेंगे।
दरअसल, कांग्रेस और तमाम विपक्षी दलों को लगता है कि सरकार विपक्ष से बात करने की महज औपचारिकता निभाती दिख रही है। वह अपनी विचारधारा का ही उम्मीदवार थोपना चाहती है, जिस पर शायद ही विपक्ष की सहमति मिले। इसलिए बिना नाम जाने तो एनडीए के उम्मीदवार का विपक्ष समर्थन करने से रहा। इसलिए एनडीए के उम्मीदवार के सामने आते ही विपक्ष भी अपना उम्मीदवार तय कर देगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
महाकुंभ 2025 - यूपी में पर्यटकों को मिलेंगे स्किल्ड और स्मार्ट सर्विस प्रोवाइडर
लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, घायलों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कर्नाटक में अगली सरकार येदियुरप्पा के हिसाब से बनेगी : राजनाथ सिंह