BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिकी युद्धपोत और कंटेनर में टक्कर, 1 जख्मी, 7 कू्र सदस्य लापता

अमेरिकी युद्धपोत और कंटेनर में टक्कर, 1 जख्मी, 7 कू्र सदस्य लापताटोकियो । अमेरिकी नौसेना का एक युद्धपोत जापान के तट पर एक व्यावसायिक जहाज से टकरा गया। इस हादसे के बारे में जापान के कोस्टगार्ड का कहना है कि घटना के बाद से अमेरिकी युद्धपोत के सात क्रूू सदस्य लापता हैं। गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस फिट्जगेराल्ड और व्यावसायिक जहाज एसीएक्स क्रिस्टल के बीच टक्कर शुक्रवार की रात 2.30 बजे के करीब जापान के योकोसुका के दक्षिण पश्चिम तट पर हुई। अमेरिकी नौसेना के मुताबिक कोस्टगार्ड दुर्घटना की गंभीरता का पता लगाने में लगे हुए हैं। 

अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि जापान हेलिकॉप्टर की मदद से एक नौसैनिक को बचाने में मदद कर रहा है। इससे पता चलता है कि दोनों जहाजों के बीच टक्कर काफी जोरदार रही है। इसकी वजह से नौसैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए तट पर ले जाया गया है। जापान की एनएचके न्यूज के मुताबिक अमेरिकी युद्धपोत को जबरदस्त नुकसान हुआ है। जहाज के कंट्रोल टॉवर के आगे का हिस्सा बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है। दूसरी ओर एसीएक्स क्रिस्टल को बहुत कम नुकसान हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों जहाजों के टकराने की वजह से हुई क्षति के चलते फिट्जगेराल्ड में पानी भर गया। 154 मीटर लंबे फिट्जगेराल्ड की तैनाती योकोसुका में है। यह टोकियो और योकोहामा के दक्षिण में है और यह प्रशांत महासागर और जापान सागर में अपनी सेवाएं देता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More