BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारत का शफी अरमार ग्लोबल टेररिस्ट घोषित, आईएस के लिए करता था भर्ती

भारत का शफी अरमार ग्लोबल टेररिस्ट घोषित, आईएस के लिए करता था भर्तीनई दिल्ली । भारत में आईएसआईएस के लिए भर्ती करने वाले मोहम्मद शफी अरमार को अमेरिका ने वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने बताया कि उसने मोहम्मद शफी अरमार, ओसामा अहमद अतार और मोहम्मद ईसा यूसुफ साकर अल बिनाली को स्पेशली डेजिग्नेटिड ग्लोबल टेररिस्ट (एसडीजीटी) की सूची में डाल दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने का रास्ता साफ हो गया। अरमार कर्नाटक के भटकल का रहने वाला है। 30 साल के अरमार के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

अरमार का नाम अब अमेरिकी विदेश विभाग की विश्व इकाई के विदेश सपंत्ति नियंत्रण कार्यालय की सूची में जोड़ दिया गया है, जो खासकर देशों एवं आतंकी एवं मादक पदार्थ तस्करों के व्यक्ति समूहों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाता है। ये प्रतिबंध अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए संपत्तियों पर रोक एवं व्यापार प्रतिबंध का इस्तेमाल करते हुए व्यापक या चुनिंदा दोनों हो सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भारतीय मुजाहिदीन सदस्यों पर कार्रवाई के बाद अरमार अपने बड़े भाई के साथ पाकिस्तान भाग गया और बाद में वहां अंसार उल तौहीद नाम के एक संगठन का गठन किया, जो बाद में आईएसआईएस से जुड़ गया। आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को मोहम्मद शफी अरमार, ओसामा अहमद अतर और मोहम्मद ईसा यूसुफ साकिर अल बिनाली को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित करते हुए एक लिस्ट जारी की। इन लोगों पर आरोप है कि ये अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा हैं और आतंकवाद के काम में शरीक हो सकते हैं। इसके साथ ही अमेरिकी नागरिकों को हिदायत दी गई है कि वे अरमार, अतर और बिनाली से किसी तरह का संबंध ना रखें, ना ही कोई डील या सौदा करें। अमेरिका में इन लोगों की संपत्ति को भी ब्लॉक कर दिया गया है।

आपको बता दें कि मोहम्मद शफी अरमार भारत में विदेशी आतंकवादी संगठन का नेता और मुख्य नियुक्तिकर्ता है। अरमार ने भारत में आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वाले लोगों के कई दर्जन ग्रुप बनाए। ग्रुप के लोग भारत में हुई कई आतंकी गतिविधियों में शरीक हुए। इन लोगों ने अटैक की प्लानिंग, हथियार उपलब्ध कराना, लोकेशन की पहचान कराना और आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप चलाने जैसे कामों में हिस्सा लिया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More