लखनऊ । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में चल रहे दंगल के बीच आज पीएम मोदी की रैली है। रमाबाई आंबेडकर मैदान में आज बीजेपी की परिर्वतन रैली है। इस रैली को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। बीजेपी का दावा है कि यह अब तक की सबसे बडी रैली होगी। इस रैली में 8 से 10 लाख लोगों के आने का अनुमान है। इस महारैली में पीएम मोदी विपक्ष पर निशाना साधेंगे। साथ ही नोटबंदी के मुद्दे पर भी बोल सकते हैं। इस महारैली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, ओम माथुर, केशव मौर्य, स्मृति इरानी, उमा भारती, कलराज मिश्र सहित यूपी कोटे के सभी मंत्रियों के अलावा कई और दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने प्रशासन को 10 हजार बसों, 50 हजार छोटे वाहनों और 8-10 लाख लोगों के आने की सूचना दी गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस महारैली में भीड काफी होने वाली है। रैली को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश में पार्टी के 1.28 लाख बूथों में से प्रत्येक बूथ से न्यूनतम 10 कार्यकर्ताओं को लाने को कहा गया है। पीएम की रैली को इसलिए भी महत्तवपूर्ण माना जा रहा है कि यूपी में चुनाव होने वाले हैं। पीएम इस मौके पर यूपी चुनाव के लिए बीजेपी के अजेंडे का खाका भी खींचेंगे, जिसे कार्यकर्ता नीचे तक ले जा सकें। आईटी सेल 250 से अधिक लैपटॉप्स के जरिए रैली का डिजिटल प्रसारण वेब और सोशल मीडिया पर करेगी। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












