देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । यूपी में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह और सीएम अखलेश यादव टिकट बंटवारे को लेकर आमने सामने हैं। गौरतलब है कि टिकट की इस लडाई में कल पिता मुलायम ने बेटे अखिलेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया। इसके बाद कई पार्टियां अखिलेश को समर्थन देने की बात कर रही हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी अखिलेश के समर्थन की बात कही है। ज्ञातव्य है कि अखिलेश भी कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात करते रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि अखिलेश ने कहा था कि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन होता है तो 300 से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे। लेकिन अब तो खेल ही पलट गया है। अखिलेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
ऐसे में ममता बनर्जी ने भी अखिलेश को सपोर्ट किया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार सुबह अखिलेश यादव को फोन किया। ममता बनर्जी ने अखिलेश को फोन कर कहा कि आप डटे रहो हम आपके साथ हैं। ममता ने कहा कि यूपी में सरकार चाहे किसी की भी बने लेकिन भाजपा को एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए। वहीं बसपा के सुधींद्र भदौरिया का कहना है कि यह पूरी लडाई महज पैसों के बंदरबाट को लेकर है, जो कि उन्होंने बीते चार साल की सरकार में लूटे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
हमने अपने राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम किया : ममता बनर्जी
राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में इंडिया गठबंधन का गाना जारी