BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

केजरीवाल का मोदी पर फिर हमला, बदले की राजनीति कर रहे है पीएम

केजरीवाल का मोदी पर फिर हमला, बदले की राजनीति कर रहे है पीएमनई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो सांसदों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और इसे ‘बदले की राजनीति’ करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘यह मोदीजी की ‘बदले की राजनीति’ है। वह संदेश देना चाहते हैं कि अगर किसी ने नोटबंदी के खिलाफ बोला तो छोडेंग़े नहीं। सचमुच निंदनीय है।’ केजरीवाल की टिप्पणी शीर्ष पत्रकार राजदीप सरदेसाई के ट्वीट के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘जब टीएमसी जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) पर राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का समर्थन कर रही थी, तब हमें चिट फंड मामलों में एक शब्द भी सुनाई नहीं दिया। अब टीएमसी नोटबंदी पर केंद्र के खिलाफ है, तो दो सांसद गिरफ्तार कर लिए गए हैं!’ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को रोज वैली चिट फंड घोटाले में गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले एजेंसी ने 30 दिसंबर को तृणमूल सांसद तपस पॉल को भी गिरफ्तार किया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More