देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में चल रहे दंगल के बीच आज पीएम मोदी की रैली है। रमाबाई आंबेडकर मैदान में आज बीजेपी की परिर्वतन रैली है। इस रैली को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। बीजेपी का दावा है कि यह अब तक की सबसे बडी रैली होगी। इस रैली में 8 से 10 लाख लोगों के आने का अनुमान है।
इस महारैली में पीएम मोदी विपक्ष पर निशाना साधेंगे। साथ ही नोटबंदी के मुद्दे पर भी बोल सकते हैं। इस महारैली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, ओम माथुर, केशव मौर्य, स्मृति इरानी, उमा भारती, कलराज मिश्र सहित यूपी कोटे के सभी मंत्रियों के अलावा कई और दिग्गज भी मौजूद रहेंगे।
बीजेपी ने प्रशासन को 10 हजार बसों, 50 हजार छोटे वाहनों और 8-10 लाख लोगों के आने की सूचना दी गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस महारैली में भीड काफी होने वाली है। रैली को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश में पार्टी के 1.28 लाख बूथों में से प्रत्येक बूथ से न्यूनतम 10 कार्यकर्ताओं को लाने को कहा गया है। पीएम की रैली को इसलिए भी महत्तवपूर्ण माना जा रहा है कि यूपी में चुनाव होने वाले हैं। पीएम इस मौके पर यूपी चुनाव के लिए बीजेपी के अजेंडे का खाका भी खींचेंगे, जिसे कार्यकर्ता नीचे तक ले जा सकें। आईटी सेल 250 से अधिक लैपटॉप्स के जरिए रैली का डिजिटल प्रसारण वेब और सोशल मीडिया पर करेगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'