देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । समाजवादी दंगल में अब एक नया मोड आ गया है। आज अखिलेश और मुलायम सिंह ने अपने विश्वस्त विधायकों के साथ बैठकें की। इसमें भी अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह पर भारी पडे। जहां अखिलेश की बैठक में 200 विधायक पहुंचे तो मुलायम की बैठक में सिर्फ 18 विधायक ही पहुंचे। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि विधायकों का बहुमत अखिलेश के साथ है। बैठक के बाद अखिलेश अपने पिता और पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे।
अखिलेश के साथ आजम खान भी मुलायम से मिलने के लिए पहुंचे। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार अखिलेश ने मुलायम से अमर सिंह को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है। इन सब घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट से अखिलेश यादव के निलंबन पत्र को हटा लिया गया है।
साथ ही रामगोपाल यादव के निलंबन पत्र को भी हटा दिया गया है। इतना ही नहीं वेबसाइट से शिवपाल का नाम भी हटा दिया गया है। गौरतलब है कि टिकट बंटवारे को लेकर हुए दंगल के बीच कल शाम को मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था। गौरतलब है कि टिकट बंटवारे में अखिलेश की कोई सलाह नहीं ली गई। मुलायम सिंह ने जब उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की तो उसमें से अखिलेश के करीबियों के टिकट काट दिए गए।
इसके बाद अखिलेश ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसके बाद विवाद ज्यादा बढ गया। मुलायम ने कल अखिलेश को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। इस नोटिस में पूछा गया कि अखिलेश ने किस हक से लिस्ट जारी की।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में इंडिया गठबंधन का गाना जारी
ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने THANKYOUFIGHTER पहल का उत्साह बनाए रखा: पुणे एयर फोर्स स्टेशन पर शूरवीरों को समर्पित किया पत्र!