BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लंदन । पिछले कुछ महीने से आतंकी हमले की मार झेल चुके लंदन में एक बार फिर इसी तरह की घटना हुई है। लंदन में राह चलते लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की खबर आ रही है। ब्रिटेन पुलिस के मुताबिक, उत्तरी लंदन में एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को कुचलने की कोशिश की, इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना लंदन के फिन्सबरी पार्क इलाके में सेवन सिस्टर्स रोड पर हुई। वहीं लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर हैं और आपातकालीन सेवाओं को बुला लिया गया है। लंदन एंबुलेंस सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि सेवन सिस्टर्स रोड पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां भेजी गई हैं। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे लोग मस्जिद से निकल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीरों को रौंदना चाहा। वहीं एएफपी ने एक अन्य चश्मदीद के हवाले से बताया कि वहां कई लोग घायल हुए थे, कई लोग चिल्ला रहे थे। आपको बता दें कि हाल के दिनों में ब्रिटेन में इस तरह के हमले बढ़े हैं। 3 जून को हुए इसी तरह के हमले में 8 लोग मारे गए थे और 50 लोग घायल हुए थे। इस घटना में तीन आतंकियों ने लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे लोगों पर कार चढ़ा दी थी और इसके बाद गाड़ी को पास ही स्थित प्रसिद्ध बरो बाजार की तरफ ले गए और वहां मौजूद लोगों पर छुरे से हमला शुरू कर दिया था। 22 मार्च को एक व्यक्ति ने लंदन में वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर लोगों पर कार चढ़ा दी, जबकि एक पुलिसकर्मी को चाकू से मार डाला। इस घटना में कुल पांच लोग मारे गए। वहीं 22 मई को एक आत्मघाती हमलावर ने पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे के कंसर्ट में 22 लोगों को मार डाला। एरियाना का कंसर्ट उत्तरी इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हो रहा था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को रेप के एक मामले में मिली जमानत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गायत्री प्रजापति को साजिश के तहत जमानत दी गई थी, जिसमें एक वरिष्ठ जज भी शामिल था। जांच में सामने आया है कि गायत्री प्रजापति को जमानत देने के लिए 10 करोड़ रुपए की डील हुई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलीप बी भोसले ने प्रजापति को जमानत मिलने की जांच के आदेश दिए थे। इस जांच में संवेदनशील मामलों की सुनवाई करने वाली अदालतों में जजों की पोस्टिंग में हाई लेवल भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। इस तरह की अदालतें रेप और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के मामलों की सुनाई करती हैं। अपनी रिपोर्ट में जस्टिस भोसले ने कहा कि अतिरिक्त जिला और सैशन जज ओपी मिश्रा को 7 अप्रैल को उनके रिटायर होने से ठीक तीन सप्ताह पहले ही पोक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) जज के रूप में तैनात किया गया था। जज ओपी मिश्रा ने ही गायत्री प्रजापति को 25 अप्रैल को रेप के मामले में जमानत दी थी। ओपी मिश्रा की नियुक्ति नियमों की अनदेखी करते हुए और अपने काम को बीते एक साल से उचित रूप से करने वाले एक जज को हटा कर हुई थी। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जज की पोक्सो पोस्टिंग में घूसखोरी की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक गायत्री प्रजापति को 10 करोड़ रुपए के ऐवज में जमानत दी गई थी। इस रकम से पांच करोड़ रुपए उन तीन वकीलों को दिए गए, जो मामले में बिचौलिए की भूमिका निभा रहे थे, बाकी के पांच करोड़ रुपये पोक्सो जज (ओपी मिश्रा) और उनकी पोस्टिंग संवेदनशील मामलों की सुनवाई करने वाली कोर्ट में करने वाले जिला जज राजेंद्र सिंह को दिए गए थे। जिला जज राजेंद्र सिंह से पूछताछ की जा चुकी है। राजेंद्र सिंह को पदोन्नत कर हाईकोर्ट में तैनात किया जाना था, लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने उनका नाम वापस ले लिया है और आगे की प्रक्रिया लंबित है। इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की प्रशासनिक समिति ने गायत्री प्रजाप्रति को जमानत देने वाले न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्रा को निलंबित कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोंसले ने न्यायाधीश द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता को जमानत दिए जाने पर कड़ा रुख अख्तियार किया था। साथ ही अतिरिक्त जिला और सत्र अदालत के न्यायाधीश की सभी शक्तियां भी छीन लीं थी। मिश्रा की तैनाती तब की गई, जब उनके रिटायर होने में मात्र तीन सप्ताह का समय था। इस जांच में सामने आया है कि कैसे बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तीन वकीलों ने मिश्रा की पोक्सो कोर्ट में तैनाती की डील फिक्स कराई। प्रजापति को जमानत मिलने के तीन-चार सप्ताह पहले मिश्रा के चैंबर में जिला जज और तीनों वकीलों के बीच कई बार बैठकें हुईं। इनके बीच आखिरी बैठक 24 अप्रैल को हुई और इसी दिन प्रजापति ने मिश्रा की कोर्ट में जमानत अर्जी दी थी। इसी मामले में 13 जून को सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका पर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था। अब इस मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी। उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा कि गायत्री प्रजापति के मामले में उसके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो लागू होता है या नहीं, इसका जवाब दें। उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार से इस सवाल पर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है, जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई को लखनऊ पीठ में की जाएगी। सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले में गायत्री को जिला न्यायाधीश ने जमानत दी थी। इसके खिलाफ राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में याचिका दी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने गायत्री की जमानत याचिका रद्द कर दी थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर चौंकाते हुए बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद (72) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के संसदीय दल की लगभग दो घंटे चली बैठक के बाद कहा, हमने फैसला किया है कि रामनाथ कोविंद राजग की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और राजग लंबे समय से राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। शाह ने संवाददाताओं को बताया, भाजपा ने सभी राजनीतिक दलों और समाज के कई वर्गों से इस मुद्दे पर चर्चा की। चर्चा के बाद उम्मीदवारों की एक लंबी सूची तैयार की गई, जिस पर पार्टी की संसदीय दल की बैठक में चर्चा हुई। कोविंद 23 जून को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह चुनाव जीतते हैं, तो आर.के. नारायणन के बाद दूसरे दलित राष्ट्रपति होंगे।   कोविंद के नाम की घोषणा से पहले सुषमा स्वराज और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित कई नेताओं के नाम पर चर्चा हुई। शाह ने कहा कि राजग के सहयोगी दलों को कोविंद की उम्मीदवारी से वाकिफ करा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं से राजग उम्मीदवार के बारे में बात की। मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (बीजद), तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (टीआरएस) और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू (तेदेपा) से भी बात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने पार्टी के दिग्गज नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से भी बात की।   अमित शाह ने कहा, रामनाथ दलित परिवार से आते हैं और उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। हमें उम्मीद है कि उन्हें चुनाव में सभी का समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविंद ने दलितों और गरीबों के लिए काफी काम किया है। पेशे से वकील कोविंद मई 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सत्ता में आने के बाद से पिछले दो वर्षो से बिहार के राज्यपाल हैं। वह भाजपा की दलित इकाई का भी नेतृत्व कर चुके हैं। वह 12 वर्षो तक राज्यसभा सांसद रहे और कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे। वह उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर चुके हैं।   जानें, और क्या बोले अमित शाह   अमित शाह ने कहा कि दलित और पिछड़े वर्गों के लिए कोविंद हमेशा संघर्ष करते रहे हैं। शाह ने कहा, पीएम ने खुद सोनिया गांधी से बात की है। मनमोहन सिंह से बात की है, सभी को फैसले के बारे में बताया गया है। शाह ने साफ किया कि उप राष्ट्रपति कैंडिडेट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। अमित शाह ने कहा, सोनिया गांधी ने बताया है कि हम बातचीत करके आगे के फैसले के बारे में बताएंगे। उधर, तेलंगाना के सीएम और टीआरएस चीफ केसी राव ने कोविंद का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। वहीं, मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के सीएम पलनिसामी से बातचीत करके कोविंद का नाम फाइनल करने की जानकारी दी। वहीं, वेंकैया नायडू ने बीजेपी के सीनियर नेताओं आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को कोविंद का नाम ऐलान होने से पहले फैसले के बारे में बताया।   कोविंद की बीजेपी में सक्रिय भूमिका कोविंद साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए। वर्ष 1994 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 2000 में दोबारा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। इस तरह कोविंद लगातार 12 वर्ष तक राज्यसभा के सदस्य रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे। कोविंद भाजपा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कोली समाज अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 1986 में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्यूरो के महामंत्री भी रहे।   मीडिया की खबरों के अनुसार, कोविंद अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक सूचना मिलने के बाद मीडिया से बात करेंगे और फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। साभार-khaskhabar.com      

Read More

लखनऊ । 20 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल मची हुई है। देश की मुख्य पार्टियों ने प्रबल दावेदारी के लिए अपनी अपनी तरफ से मोर्चाबंदी तेज कर दी है। वहीं उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मची समाजवादी पार्टी की रार अभी थमी नहीं है। पार्टी की हार और बेटे अखिलेश की कार्य प्रणाली से नाराज मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनावों में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मुलायम ने राष्ट्रपति चुनावों के बहाने अपने बेटे अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  मुलायम सिंह ने एनडीए को राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर कहा है कि वह उनकी ओर से सुझाए गए उम्मीदवार को समर्थन देंगे बसर्ते नामित किया गया कैंडिडेट सभी को स्वीकार होना चाहिए साथ ही वह भगवा धारी छवि वाला न हों। हालांकि माना जा रहा है कि इस फैसले से बेटे अखिलेश यादव और पिता मुलायम सिंह के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। मुलायम ने अखिलेश के रवैये पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अखिलेश पार्टी का बेड़ागर्क करने पर उतारू हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के अचबल क्षेत्र में आतंकी हमले में शहीद हुए एसएचओ फिरोज अहमद डार को पुलवामा जिले के डोगरीपुरा गांव स्थित उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शहीद डार की पार्थिव देह जब उनके पैतृक गांव लाई गई और अंतिम यात्रा शुरू हुई, तो उनके जनाजे में शामिल लोगों को इस जवान की गई एक फेसबुक पोस्ट याद आ रही थी, जो उन्होंने 18 जनवरी, 2013 को लिखी थी। इस पोस्ट में डार ने लोगों को मरणोपरान्त आखिरी सफर की कल्पना करने को कहा था। डार के पार्थिव शरीर को जब नहलाया जा रहा था और अंतिम यात्रा की तैयारी की जा रही थी, तब वहां मौजूद लोगों के आंसू रोके नहीं रूक रहे थे। करीब चार साल पहले लिखी उनकी पोस्ट के बारे में जो कोई सुनता भावूक हो जाता। पोस्ट में डार ने लिखा था कि क्या आपने एक पल के लिए भी रुक कर स्वयं से सवाल किया कि मेरी कब्र में मेरे साथ पहली रात को क्या होगा ? कभी उस पल के बारे में सोचना, जब तुम्हारे शव को नहलाया जा रहा होगा और तुम्हारी कब्र तैयार की जा रही होगी। जरा उस पल के बारे में भी सोचो, जब आपको कब्र में डाला जा रहा होगा। शहीद डार की अंतिम यात्रा की जब तैयारियां हो रही थीं, तो उनकी दोनों बेटियां 6 वर्षीय अदा और दो वर्षीय सिमरन समझ ही नहीं पा रही थीं कि अचानक उनके घर के बाहर लोग क्यों जमा हो रहे हैं। डार की पत्नी मुबीना अख्तर और उनके वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। आगे पढें, शहीद जवान फिरोज अहमद डार ने कविता में क्या-क्या लिखा था... क्या आपने कभी थोड़ी देर रुककर अपने आप से पूछा... 'कल्पना करो ... अपनी कब्र में खुद को। उस अंधेरे में... अकेले? सोचो उस क्षण के बारे में जब आपके शव को नहलाया जाएगा और कब्र में ले जाने के लिए तैयार किया जाएगा सोचो उस दिन के बारे में जब लोग तुम्हारे लिए तुम्हारी कब्र पर रोएंगे और तुम्हारा परिवार रो रहा होगा...सोचो उस वक्त के बारे में जब तुम्हें कब्र में डाला जाएगा जरा सोचो... अपने आपको कब्र में उस अंधेरे में अकेले इसके भी अंधेरे तुम मदद के लिए रोना लेकिन... ये बहुत छोटी जगह है और आपकी हड्डियों को कुचल जाती हैं आप पांच वक्त की नमाज, संगीत सुनने का पछतावा करते हैं, आप पछतावा करते हैं हिजाब ना पहनने का आप अल्लाह के फरमान की तामील नहीं करते हैं लेकिन इससे भाग नहीं सकते... आप अपने कर्मों के साथ अकेले होते हो वहां कोई पैसे, कोई ज्वैलरी नहीं होगी, सिर्फ आपके कर्मों होंगे अल्लाह हम सबकी रक्षा करेंगे और हमें कब्र की सज़ा से बचाएंगे... आमीन साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोच्चि । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केरल मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन के साथ केरल में मेट्रो का व्यावसासिक संचालन आज शनिवार से शुरू हो जाएगा। कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन सुबह 11 बजे जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। इस मेट्रो के देश का पहला मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम होने का दावा किया जा रहा है। कोच्चि मेट्रो के शुरू होने से क्षेत्रीय संपर्क में सुधार आने और कोच्चि में ट्रैफिक की भीड़भाड़ में कमी आने की उम्मीद है। ज्ञातव्य है कि कोच्चि मेट्रो का पहला फेज अलुवा से पलारीवत्तोम के बीच 13 किलोमीटर लंबा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी पलारीवत्तोम से पथाडीपलम तक कोच्चि मेट्रो ट्रेन में यात्रा करेंगे।  साथ ही पीएम मोदी कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन के बाद एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। उद्घाटन समोरह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, एरनाकुलम के सांसद के वी थॉमस और मेट्रो मैन ई. श्रीधरन भी मौजूद रहेंगे।  पठन दिवस समारोह का भी फीता काटेंगे मोदी कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन के अलावा पीएम मोदी कोच्चि के सेंट टेरेसा कॉलेज में राष्ट्रीय पी एन पनिकर स्मृति पठन दिवस समारोह का उद्घाटन भी करेंगे। पनिकर फाउंडेशन का कहना है कि महीने भर तक चलने वाले पठन दिवस समारोह का विस्तार कर इसे राष्ट्रीय बनाया जा रहा है। यह समारोह 19 जून से 18 जुलाई तक चलेगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

टोकियो । अमेरिकी नौसेना का एक युद्धपोत जापान के तट पर एक व्यावसायिक जहाज से टकरा गया। इस हादसे के बारे में जापान के कोस्टगार्ड का कहना है कि घटना के बाद से अमेरिकी युद्धपोत के सात क्रूू सदस्य लापता हैं। गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस फिट्जगेराल्ड और व्यावसायिक जहाज एसीएक्स क्रिस्टल के बीच टक्कर शुक्रवार की रात 2.30 बजे के करीब जापान के योकोसुका के दक्षिण पश्चिम तट पर हुई। अमेरिकी नौसेना के मुताबिक कोस्टगार्ड दुर्घटना की गंभीरता का पता लगाने में लगे हुए हैं।  अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि जापान हेलिकॉप्टर की मदद से एक नौसैनिक को बचाने में मदद कर रहा है। इससे पता चलता है कि दोनों जहाजों के बीच टक्कर काफी जोरदार रही है। इसकी वजह से नौसैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए तट पर ले जाया गया है। जापान की एनएचके न्यूज के मुताबिक अमेरिकी युद्धपोत को जबरदस्त नुकसान हुआ है। जहाज के कंट्रोल टॉवर के आगे का हिस्सा बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है। दूसरी ओर एसीएक्स क्रिस्टल को बहुत कम नुकसान हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों जहाजों के टकराने की वजह से हुई क्षति के चलते फिट्जगेराल्ड में पानी भर गया। 154 मीटर लंबे फिट्जगेराल्ड की तैनाती योकोसुका में है। यह टोकियो और योकोहामा के दक्षिण में है और यह प्रशांत महासागर और जापान सागर में अपनी सेवाएं देता है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत में आईएसआईएस के लिए भर्ती करने वाले मोहम्मद शफी अरमार को अमेरिका ने वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने बताया कि उसने मोहम्मद शफी अरमार, ओसामा अहमद अतार और मोहम्मद ईसा यूसुफ साकर अल बिनाली को स्पेशली डेजिग्नेटिड ग्लोबल टेररिस्ट (एसडीजीटी) की सूची में डाल दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने का रास्ता साफ हो गया। अरमार कर्नाटक के भटकल का रहने वाला है। 30 साल के अरमार के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अरमार का नाम अब अमेरिकी विदेश विभाग की विश्व इकाई के विदेश सपंत्ति नियंत्रण कार्यालय की सूची में जोड़ दिया गया है, जो खासकर देशों एवं आतंकी एवं मादक पदार्थ तस्करों के व्यक्ति समूहों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाता है। ये प्रतिबंध अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए संपत्तियों पर रोक एवं व्यापार प्रतिबंध का इस्तेमाल करते हुए व्यापक या चुनिंदा दोनों हो सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भारतीय मुजाहिदीन सदस्यों पर कार्रवाई के बाद अरमार अपने बड़े भाई के साथ पाकिस्तान भाग गया और बाद में वहां अंसार उल तौहीद नाम के एक संगठन का गठन किया, जो बाद में आईएसआईएस से जुड़ गया। आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को मोहम्मद शफी अरमार, ओसामा अहमद अतर और मोहम्मद ईसा यूसुफ साकिर अल बिनाली को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित करते हुए एक लिस्ट जारी की। इन लोगों पर आरोप है कि ये अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा हैं और आतंकवाद के काम में शरीक हो सकते हैं। इसके साथ ही अमेरिकी नागरिकों को हिदायत दी गई है कि वे अरमार, अतर और बिनाली से किसी तरह का संबंध ना रखें, ना ही कोई डील या सौदा करें। अमेरिका में इन लोगों की संपत्ति को भी ब्लॉक कर दिया गया है। आपको बता दें कि मोहम्मद शफी अरमार भारत में विदेशी आतंकवादी संगठन का नेता और मुख्य नियुक्तिकर्ता है। अरमार ने भारत में आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वाले लोगों के कई दर्जन ग्रुप बनाए। ग्रुप के लोग भारत में हुई कई आतंकी गतिविधियों में शरीक हुए। इन लोगों ने अटैक की प्लानिंग, हथियार उपलब्ध कराना, लोकेशन की पहचान कराना और आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप चलाने जैसे कामों में हिस्सा लिया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों अपनी-अपनी तैयारियां में जुट गई। अगले महीने होने वाले इस चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से बनाई गई कमेटी के सदस्य वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज मुलाकात करने जा रहे है।  इसके मद्देनजर सोनिया गांधी ने कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। सोनिया से मिलने वाले नेताओं में मल्लिकार्जुन खडगे, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल शामिल थे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक आज को बीजेपी नेताओं से मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर सुबह 11:00 बजे होने वाली है।  सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तय हुआ कि जब एनडीए के नेता आएंगे तो सोनिया गांधी क्या प्रतिक्रिया देंगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि दो तरह की रणनीति के साथ एनडीए के नेता आ सकते हैं। पहला ये कि, वो कुछ नाम सुझा सकते हैं और सोनिया की राय मांग सकते हैं और दूसरा, वो कह सकते हैं कि जनमत हमारे साथ है, इसलिए हम जो भी उम्मीदवार तय करें विपक्ष को उसका समर्थन करना चाहिए। इस मुलाकात पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि एनडीए के नेता क्या बात करते हैं कि इसके आधार पर ही सोनिया जवाब देंगी। मीडियाई खबरों के अनुसार एनडीए के नेताओं से मुलाकात करने के बाद सोनिया 20 या 21 जून को एक बार 17 विपक्षी पार्टियों की बैठक बुलाएंगी, जिसमें सोनिया समेत सभी नेता अपनी अपनी राय रखेंगे, क्योंकि एनडीए के नेता सोनिया के अलावा और भी विपक्षी नेताओं से इस बीच मुलाकात कर लेंगे। दरअसल, कांग्रेस और तमाम विपक्षी दलों को लगता है कि सरकार विपक्ष से बात करने की महज औपचारिकता निभाती दिख रही है। वह अपनी विचारधारा का ही उम्मीदवार थोपना चाहती है, जिस पर शायद ही विपक्ष की सहमति मिले। इसलिए बिना नाम जाने तो एनडीए के उम्मीदवार का विपक्ष समर्थन करने से रहा। इसलिए एनडीए के उम्मीदवार के सामने आते ही विपक्ष भी अपना उम्मीदवार तय कर देगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मैड्रिड । संयुक्त राष्ट्र के पूर्व चीफ बान की मून ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को अलग करने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि समझौते से पीछे ना हटें। बान की मून ने ट्रंप को सलाह दी है कि पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिको को अलग करने के फैसले पर फिर से गौर करना चाहिए। साथ ही बान की मून ने कहा है कि अमेरिका को इतिहास के सही पक्ष में खडा होना चाहिए। दरअसल एक साक्षात्कार के दौरान यूएन के पूर्व चीफ बान की मून ने कहा कि अमेरिका का पेरिस जलवायु समझौते से अलग होने का बडा राजनीतिक प्रभाव पडेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो फैसला लिया है, वह भ्रमित है और इससे शॉर्ट टर्म विजन को दिखाया है। बान की मून ने आशंका व्यक्त की अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते से अलग होने से लीडरशीप के शून्य को कोई अन्य नहीं भर पाएगा। बान की मून चाहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने फैसले पर फिर से गौर करें और पेरिस जलवायु समझौते से जुडे रहें। बान की मून ने लोगों से भी इस संदर्भ में आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेरिस जलवायु समझौते के प्रति अमेरिका के गवर्नर्स, मेयर्स, बिजनस लीडर्स और सिविल सोसायटी की प्रतिबद्धता बहुत उत्साहवर्धक है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप इतिहास के सही पक्ष के साथ खडे होंगे। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को अलग करने का फैसला लिया है। अमेरिका के इस फैसले से कई देश अचंभित हैं।  क्या है पेरिस जलवायु समझौता:  जलवायु परिवर्तन से लडने के लिए दिसंबर 2015 में अमेरिका समेत करीब 200 देशों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते को पेरिस जलवायु समझौता नाम दिया गया। इस समझौते के तहत अमेरिका सहित 200 देशों ने 2100 तक वैश्विक तापमान को और बढऩे से रोकने के लिए शपथ ली। बान की मून ने इसके लिए काफी संघर्ष किया और सभी देशों को इस समझौते के लिए सहमत किया।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोच्चि । कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन समारोह में आमत्रित अतिथियों की सूची से कई महत्त्वपूर्ण लोगों के नाम पीएमओ द्वारा हटा देने से विवाद खडा हो गया है। इस मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को करने जा रहे है। बताया गया है कि मेट्रो उद्घाटन समारोह में मेट्रो मैन ई. श्रीधरन शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि श्रीधरन कोच्चि मेट्रो प्रोजेक्ट के एडवाइजर हैं और उनको शामिल नहीं करने को लेकर यह विवाद खडा हो गया है।  कोच्चि मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मैजेजिंग डायरेक्टर इलाइस जॉर्ज का कहना है कि अतिथियों की लिस्ट बनाकर पीएमओ को भेजी गई थी। उसके बाद पीएमओ ने जो अंतिम सूची हमें भेजी है उसमें कई नाम मौजूद नहीं हैं। इस सूची में पीएम मोदी, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का नाम शामिल है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस सूची में कई महत्त्वपूर्ण लोगों का नाम गायब है। जिनमें विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, स्थानीय सांसद केवी थॉमस और स्थानीय विधायक पीटी ऑमस भी शामिल हैं। हालांकि पिनराई विजयन की अध्यक्षता वाली केरल सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है, जिसमें उसने विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला और कोच्चि के विधायक पीटी थॉमस के साथ श्रीधरन के लिए भी मंच पर बैठने की व्यवस्था करने के लिए योजना को संशोधित करने के लिए कहा है। पीएम मोदी कोच्चि मेट्रो के 27 किलोमीटर लंबे लाइन-1 के 13 किलोमीटर के अलुवा-पलारीवट्टोम खंड पर व्यावसायिक सेवाओं का उद्घाटन करने के लिए कोच्चि आ रहे हैं। सुबह 11 बजे पीएम मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। समारोह से पहले वे पलारीवट्टोम से ट्रेन में सवार होंगे और पथदिप्पलम तक जाएंगे और गणमान्य लोगों के साथ पलारीवट्टोम वापस आएंगे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । हाल ही गुजरात में अचरजकारी मामला सामने आया है। वहां आदिवासी इलाके के छोटा उदयपुर में सरकारी स्कूलों में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो वाले स्कूल बैग बांट दिए गए।  बताया गया कि वहां जिला पंचायत ने हाल ही शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया था। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग बांटे गए। इन बैग के ऊपरी पॉकेट पर अखिलेश यादव की फोटो लगी थी। फोटो के साथ लिखा है- खूब पढो, खूब बढो। जब ये बैग बच्चों को दिए गए तो उनके पॉकेट पर अखिलेश यादव के फोटो के ऊपर एक स्टिकर चिपका था। स्टिकर पर लिखा था-डिस्ट्रिक्ट पंचायत स्कूल ब्रांच, छोटा उदयपुर। इन स्टिकर्स को अखिलेश यादव की फोटो के ऊपर चिपकाने से पहले उस पर काला पेंट किया गया। पेंट के बाद स्टिकर को लगाया गया।  पोल तब खुली जब एक युवक ने इस स्टिकर को बैग से हटा दिया। हटाने के बाद उसने देखा कि उसपर काला पेंट है। जिज्ञासावश जब युवक ने काले पेंट को भी साफ किया तो अखिलेश यादव की फोटो मिली। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक सूरत की एक फर्म के जरिए ये स्कूल बैग बांटे गए। एक बैग को 124 रूपये में खरीदा गया था। कहा गया कि 12 हजार बैगों में से 5 फीसदी बैग ही अखिलेश यादव की फोटो वाले हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि जिस कंपनी से बैग लिए गए हैं, उसी ने यूपी सरकार को भी बैग सप्लाई किए हों। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक राज्य शिक्षा (स्कूल) विभाग की प्रधान सचिव सुनैना तौमर ने कहा कि हमने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More