देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में ट्रैफिक पुलिस में सब-इंस्पेक्टर निजलिंगप्पा ने शहर के ट्रिनिटी जंक्शन पर पिछले दिनों राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी के कॉनवॉय के गुजरने से पहले एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस को गुजरने दिया।
बताया गया कि निजलिंगप्पा ने एम्बुलेंस को दूर से देखा और तुरंत अन्य पुलिसवालों को सूचित किया कि वो एम्बुलेंस को आगे जाने दें। इस तरह निजलिंगप्पा ने एक मरीज की जान बचाई। इस काम के लिए उन्हें हर तरफ से ढेरों शाबासियां मिलीं, और पुलिस विभाग के आला अफसरों ने उन्हें पुरस्कृत भी किया है। अब निजलिंगप्पा को पूरा सोशल मीडिया सलाम कर रहा है।
घटना 17 जून की है, जब राष्ट्रपति बेंगलुरू मेट्रो की ग्रीन लाइन का उद्घाटन करने शहर में आए थे। निजलिंगप्पा तब शहर के ट्रिनिटी सर्कल पर तैनात थे और उन्होंने एम्बुलेंस को पहले जाने का आदेश दिया और उनके इस फैसले के लोग मुरीद हो गए। बता दें, ये ऎसे समय में देखने को मिला है जब आएदिन किसी न किसी राजनेता या वीवीआईपी के काफिले की वजह से ट्रैफिक जाम लग जाने या आम लोगों को परेशानी होने की खबरें पढने में आती हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
देवरिया से प्रयागराज तक चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े लोग